JharkhandLead NewsRanchi

अगस्त में भी जारी रहेगा डिस्कनेक्शन अभियान, 10 हज़ार से अधिक बिजली बिल बकायेदारों से होगी वसूली

Ranchi : तीन माह से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले या जिनका बिजली बिल 10 हज़ार से अधिक है वैसे उपभोक्ताओं से जेवीबीएनएल वसूली करेगा. इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है. बताते चलें कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड बीते महीनों से बिजली बिल बकायेदारों से वसूली कर रहा है. जुलाई के बाद वसूली का यह अभियान अगस्त में भी जारी रहेगा. जेबीवीएनएल क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से इस संबध में आदेश जारी किया गया है.

आदेश में रांची आपूर्ति क्षेत्र के सभी जिलों को राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है. साथ ही डिस्कनेक्शन टीम की ओर से बिजली बिल भुगतान नहीं करनेवाले उपभोक्ताओं की बिजली काटने का आदेश दिया गया है.

रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान इस महीने भी जारी रहेगा. निगम मुख्यालय की ओर से पहले ही आदेश जारी कर दिया गया है.

इसमें दस हजार से अधिक और छह महीने से अधिक बिजली बिल भुगतान नहीं करनेवाले उपभोक्ताओं की बिजली कटेगी.

इसे भी पढे़ं:कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए लीड्स संस्था ने कसी कमर

हर एरिया से होगी टारगेट वसूली

निगम की ओर से हर एरिया के बकायेदारों से वसूली का टारगेट तय किया गया है. आपूर्ति क्षेत्र में इस महीने सौ करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है. डोरंडा में 16 करोड़, कोकर से 21 करोड़, न्यू कैपिटल 11 करोड़, रांची 41 करोड़, खूंटी में तीन करोड़, गुमला से तीन करोड़, लोहरदगा से तीन करोड़ और सिमडेगा से दो करोड़ का लक्ष्य दिया गया है.

जारी आदेश में लिखा है अगस्त महीने में राजस्व वसूली में तेजी लाने की जरूरत है. पिछले महीने हुई राजस्व वसूली संतोषजनक नहीं रही. रांची आपूर्ति क्षेत्र में रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला जिला शामिल है.

इसे भी पढे़ं:Jharkhand : रूपा तिर्की की संदिग्ध मौत मामले में सुनवाई टली, अंतरिम सुनवाई 11 अगस्त को

चिन्हित है उपभोक्ता

निगम की ओर से लंबे बिजली बिल उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गयी है. जिसमें दस हजार और छह महीने से अधिक बकायेदारों के नाम शामिल हैं. निगम आदेश के अनुसार क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा रही है. हालांकि निगम की ओर से गयी टीम को उपभोक्ता किस्तों में भी बिजली बिल दे सकते हैं.

इसे भी पढे़ं:20 सालों में 3 फीसदी आदिवासी भी नहीं बन सके हैं इंजीनियर

Related Articles

Back to top button