
Giridih: गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के जोरबाद गांव के निर्माणाधीन मकान में शनिवार की दोपहर 28 वर्षीय मजदूर का संदिग्ध स्थिति में शव मिला है. निर्माणाधीन मकान में शव मिलने की जानकारी के बाद पचंबा थाना प्रभारी नीतिश कुमार भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच में जुट गये. गांव के निर्माणाधीन मकान में शव मिलने की जानकारी के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी.
जिस निर्माणानाधीन मकान में शव मिला, वह गांव के संदीप साव का बताया जा रहा है. मृतक मनोज दास उर्फ कल्लू मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड का रहने वाला था. घटनास्थल और मृतक का गांव करीब डेढ़ किमी की दूरी है. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मृतक का भाई छोटू दास भी घटनास्थल पहुंचा था.
इसे भी पढ़ें :राज्य के सात विश्वविद्यालयों को मिले 133 करोड़
संदिग्ध हालात में मिले शव को लेकर फिलहाल स्पस्ट नहीं हुआ है कि मृतक ने सुसाइड किया है या अत्यधिक शराब के सेवन से उसकी मौत हुई है. पचंबा थाना प्रभारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं. लेकिन मृतक मनोज दास के मुंह से झाग निकल रहा था.
इधर मनोज के भाई छोटू दास ने बताया कि एक सप्ताह से उसका भाई मनोज घर छोड़कर इसी गांव में रह रहा था और गांव के ही गोपी दास के साथ हर रोज मजदूरी के लिए साथ जाता था. उसके भाई और भाभी पार्वती देवी के विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण एक महीना पहले उसकी भाभी घर छोड़कर मायके चली गई थी. मृतक की सुसराल नगर थाना के धरियाडीह बतायी जा रही है.
इस दौरान पुलिस के पूछताछ में मृतक के साथी गोपी दास ने कहा कि शुक्रवार की देर रात मनोज अत्यधिक शराब के नशे में यहां पर आया और जमीन पर गिर पड़ा हालात दखकर जब गोपी ने मनोज से पूछा, तो उसने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है क्योंकि वह काफी शराब पीये हुए है.
इसे भी पढ़ें :लातेहार: पैसेंजर ट्रेन में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, सनसनी




