BiharCrime News

नशे में धुत था चंपारण रेंज के डीआइजी का रीडर, हुआ गिरफ्तार

Betia : चंपारण रेंज के डीआइजी प्रणव कुमार के रीडर देव आषिश मिश्रा को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. वह चंपारण रेंज के डीआइजी के यहां पदस्थापित है. रीडर शराब के नशे में धुत अपने ही महकमे के पदाधिकारी के हत्थे चढ़ गया. मौके पर पहुंचे मुफस्सिल पुलिस ने रीडर को शराब के नशे में पाया. डीआइजी प्रणव कुमार ने कहा कि मुझे पूर्व से ही रीडर देव आषिश मिश्रा के शराब पीने की सूचना मिल रही थी.

रविवार देर शाम मैंने कुछ काम से रीडर को फोन किया तो मुझे लगा कि रीडर शराब के नशे में है. जिसके बाद मैंने बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को फोन किया और जांच करने की बात कही.

इसी दौरान जांच के क्रम में उन्हें शराब के नशे में पाया गया. मेडिकल जांच में उनके शराब पीने का पुष्टि हुई, जिसके बाद रीडर को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें:1932 के खतियान पर नीतियां तय करने को लेकर 14 अप्रैल को राज्यभर में सड़कों पर उतरेगी आजसू पार्टी

Related Articles

Back to top button