Khas-KhabarNational

#GopalKanda के समर्थन को लेकर BJP में मतभेद, उमा भारती ने कहा-चुनाव जीतना, अपराधों से बरी नहीं करता

New Delhi: हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को 6 विधायकों का समर्थन चाहिए. 9 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को सपोर्ट करने की बात कही है. इनमें सिरसा सीट से जीते गोपाल कांडा भी शामिल हैं.

लेकिन गोपाल कांडा के नाम पर बीजेपी जहां विपक्ष से घिरती हुई दिखाई दे रही है. वहीं इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर ही विरोधी सुर उठने लगे हैं. मामले को लेकर बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने सवाल खड़े किये हैं. अपने सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने गोपाल कांडा के समर्थन को लेकर अपनी असहमति जाहिर की है.

‘चुनाव जीतना अपराधों से बरी नहीं करता’

बीजेपी नेता उमा भारती ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा है कि मुझे जानकारी मिली है कि गोपाल कांडा नाम के एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी हमें मिल सकता है. इसी पर मुझे कुछ कहना है.

इसे भी पढ़ेंः#Haryana : बहुमत के दावे के बीच भाजपा विधायक दल की बैठक शनिवार को, #GopalKanda के समर्थन पर विवाद


अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि बीजेपी नेता ने कहा कि अगर गोपाल कांडा वही व्यक्ति है जिसकी वजह से एक लड़की ने आत्महत्या भी की थी तथा यह व्यक्ति जमानत पर बाहर है. गोपाल कांडा बेकसूर है या अपराधी, यह तो कानून साक्ष्यों के आधार पर तय करेगा. लेकिन उसका चुनाव जीतना उसे अपराधों से बरी नहीं करता. चुनाव जीतने के बहुत सारे फैक्टर होते हैं.

साथ ही कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार ज़रूर बने, लेकिन यह तय करिए कि जैसे BJP के कार्यकर्ता साफ़-सुथरे ज़िंदगी के होते हैं, हमारे साथ वैसे ही लोग हों.

इसे भी पढ़ेंःगरीब की मदद कर रहे हैं या वीडियो बना कर हीरो बनने की कोशिश में हैं विधायक कुणाल षाड़ंगी

गौरतलब है कि गोपाल कांडा हुड्डा सरकार में मंत्री थे. और उनकी खुद की एयरलाइंस भी है. लेकिन 2012 में इसी एयरलाइंस में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी गीतिका शर्मा ने सुसाइड कर लिया था. इस घटना के बाद गोपाल कांडा पर कई संगीन आरोप लगे और उस समय विपक्ष में मौजूद बीजेपी ने ही उन्हें जमकर घेरा था.

जांच के दौरान पुलिस को गीतिका का जो सुसाइड नोट मिला था उसमें गोपाल कांडा और उनकी ही कंपनी के एक अन्य कर्मचारी का नाम था. जिसके बाद कांडा पर यौन शोषण करने व आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप लगे थे. आरोपों पर घिरने के बाद गोपाल कांडा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

इधर मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस समर्थन पर सवाल उठाये. साथ ही कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है.

इसे भी पढ़ेंः भारत में #MonsoonRain, बाढ़ से 2,155 लोगों की मौत, 22 राज्यों के 26 लाख लोग प्रभावित

Related Articles

Back to top button