
Dhnabad : विश्व महिला दिवस के मौके पर जिले के स्त्री रोग विशेषज्ञों ने धनबाद सोसाइटी ऑफ आब्सटेट्रिक्स एंड ग्यानोकोलॉजी के बैनर तले शनिवार को जांच शिविर लगाया.
यह शिविर रेड क्रॉस भवन में सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर जांच व जागरूकता के लिए लगाया. इसमें जिले की कई स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में आइईडी ब्लास्ट के बाद नक्सलियों के विरुद्ध अभियान तेज
मौके पर अध्यक्ष डॉ कविता प्रिया और सचिव डॉ नीतू सहाय ने लोगों को सर्वाइकल और स्तन कैंसर रोग से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं को बताया कि इन रोगों से कैसे बचा जा सकता है.
और क्या-क्या एहतियात बरतनी जरूरी है. साथ ही इन बीमारियों के लक्षण क्या हैं. इससे जुड़ी जांच के लिए चिकित्सकों ने निशुल्क जांच शिविर का भी आयोजन किया. जिसमें दर्जनों महिलाओं ने जांच कराया. मौके पर जिले के कई प्रचलित स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : डॉलर तस्करी में आया केरल के सीएम और स्पीकर का नाम




