DhanbadJharkhand

धनबाद: सुदामडीह कोल वाशरी को बंद होने के विरोध में संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad: सुदामडीह वाशरी प्रबंधन और कंपनी के उच्च अधिकारी ने एक साजिश के तहत सुदामडीह वाशरी को बंद करने का खेल शुरू कर दिया है. यह कहना है संयुक्त मोर्चा के नेताओं का. सुदामडीह वाशरी को बंद करने के विरोध में शनिवार को संयुक्त मोर्चा के नेताओं और मजदूरों ने गेट मीटिंग का आयोजन किया और विरोध प्रदर्शन किया.

मौके पर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वाशरी की रिपेयरिंग के नाम पर सिर्फ बंदरबांट हुई है. छोटे-छोटे कल-पुर्जों की आपूर्ति भी रोक दी गयी है. उन्होंने कहा कि यहांं करीब 350 मजदूर हैं. सभी मजदूर कंपनी हित को ध्यान में रखकर काम करते हैं और उत्पादन बढ़ाने पर जोर देते हैं.

इसे भी पढ़ें-#Lockdown के बावजूद राज्यभर में पिछले वर्ष से 31 फीसदी अधिक हुई धान की खरीद

अभी वर्षों तक हो सकता है उत्पादन

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि प्रबंधन की मंशा कुछ अच्छी नहीं दिख रही है. कारण यह है कि वाशरी प्रबंधन पिछले दो दिनों से कोयला लेना बंद कर स्टोर में रखे कल-पुर्जे को अन्य जगह भेजा जा रहा है. इसमें प्रबंधन की साजिश दिख रही है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो जोरदार आंदोलन होगा. संयुक्त मोर्चा के नेता निताई महतो ने कहा है कि अगर प्रबंधन वाशरी में थोड़ा बहुत भी काम सही ढंग से करा देता है तो अभी काफी बरसों तक उत्पादन होगा.

इसे भी पढ़ें-मोदी सरकार का एक साल: बंटा हुआ भारत और पाई-पाई के मोहताज राज्य

कंपनी को किसी भी हाल में बंद नहीं होने दिया जायेगा

उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रविवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जायेगा. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जब तक प्रबंधन हमें यह आश्वस्त नहीं करता है कि वाशरी बंद नहीं होगी, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा.

प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने कहा कि वाशरी बहुत ही मजबूत स्थिति में है. आने वाले 20 वर्षों तक इसे देखना नहीं होगा. प्रबंधक थोड़ी सी मरम्मत करा दे तो कंपनी चल पड़ेगी. कंपनी में किसी प्रकार की कोई खराबी नहीं है. अभी भी क्षमता के अनुरूप उत्पादन किया जा सकता है.

यहां के वर्कर भी काफी मेहनतकश हैं. बीसीसीएल प्रबंधक तत्काल पहल करे नहीं तो हम लोग जोरदार ढंग से आंदोलन करेंगे. जरूरत पड़ी तो सीसीडब्ल्यू में भी धरना प्रदर्शन करेंगे, लेकिन कंपनी को किसी भी हाल में बंद नहीं होने दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें-रांची के कोचिंग संस्थानों की लूट कथा-6 : इंजीनियर-डॉक्टर बनाने का सपना दिखा छठी क्लास के स्टूडेंट्स का बर्बाद कर रहे करियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button