
Dhanbad : कोयलांचल वाहन ओनर्स एसोसिएशन की बैठक धनसार स्थित माइंस रेस्क्यू के गेस्ट हाउस में की गयी. बैठक में एसोसिएशन का चुनाव किया गया. जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष उदय शंकर दुबे, वरीय उपाध्यक्ष अजय पांडेय, उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, सचिव मो. ग्यास ,उपसचिव सुनील पांडेय, कोषाध्यक्ष दशरथ यादव, सह कोषाध्यक्ष दिलीप यादव , मिडिया प्रभारी सुनील कुमार को बनाया गया
इसे भी पढ़ें : गोपालगंज में राजद का पेट्रोल डीजल और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, पीएम का पुतला जलाया
चुनाव के बाद बैठक को संबोधित करते हुए नए अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बीसीसीएल में सभी गरीब गुरबों का वाहन चलते रहें, इसके लिए नए सीएमडी से मिलकर बातों को रखा जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि पूंजीपतियों को वाहन बीसीसीएल में लगने नहीं दी जायेगी.
बैठक में मुख्य रूप से भीटी सिंह, प्रेम गुप्ता, मो0 रियाज, पप्पू झा, उमेश यादव, गोलू दुबे, विनय जायसवाल, मिंटू सिंह, मो अनवर, मो शम्सुल, संजय वर्मा, निर्मल कुमार, भू देव महतो, पि सी मित्रा, सुजीत साव, तुलसी महतो एवं अन्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :तीसरी लहर : टेस्टिंग, ट्रैकिंग, आइसोलेशन, ट्रीटमेंट और वैक्सीनेशन से ही थम सकती है कोरोना की थर्ड वेब




