
Dhanbad : झरिया के कतरास मोड़ से तीन हाइवा गाड़ियों को जब्त किया गया है. तीनों हाइवा पर कोयला ओवरलेडेड थे. चालक के पास किसी भी तरह के कई जरूरी कागजात नहीं थे. जिसके बाद तीनों हाइवा को झरिया थाना भेज दिया गया.
बताया जाता है कि एसएसपी के आदेश पर वाहन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान कतरास मोड़ पर यह कार्वाई की गयी. पुलिस ने झरिया के उपरकुल्ली, कतरास मोड़, थाना मोड़, इंदिरा चौक के पास सड़क पर खड़े दर्जनों ट्रक व भारत पेट्रोलियम के वाहनों पर फाइन का नोटिस चिपकाया है.
इसे भी पढ़ें- संसदीय व्यवस्था के सफल संचालन में सभी दलों के विधायकों की भूमिका अहम : हेमंत सोरेन
तीनों वाहनों पर थी कोयले की ओवरलोडिंग

यातायात इंस्पेक्टर आरपी वर्मा ने बताया वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झरिया थाना अंतर्गत कतरास मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान तीन हाइवा को पकड़ा गया. जिसमें न तो गाड़ी के कागजात थे न ही ड्राइवर के पास ड्राइविंग लाईसेंस था.
इतना ही नहीं, गाड़ी पर कोयला भी ओवरलोडेड था. जिसकी वजह से इन वाहनों को जब्त कर लिया गया है. वाहन मालिकों को पूरे कागजात लेकर आने की बात कही गयी है. वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है.
इसे भी पढ़ें- झारखंड पुलिस : जहां है काम वहां अफसरों की कमी, जहां कम काम वहां अफसरों की भरमार
कोलियरियों में धड़ल्ले से हो रहा बिना पेपर बाले वाहनों का परिचालन
धनबाद जिले की विभिन्न कोलियरियों में धड़ल्ले से ऐसे वाहनों का परिचालन होता है जिनके पास वाहनों के कागजात नहीं होते हैं. कई ड्राइवर भी ऐसे होते हैं जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों पर धड़ल्ले से ओवरलोडिंग भी की जाती है. जिससे आये दिन हादसे होते रहते हैं. पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर इन्हें छोड़ देती है. अगर मामले की सही से जांच की जाये तो बहुत सारे वाहन ऐसे निकलेंगे जिनके पास कागजात नहीं होंगे.





551041 32067This will likely be a great internet website, will you be involved in doing an interview regarding how you developed it? If so e-mail me! 807760