
Dhanbad : झारखंड के कॉलेजों में झारखंड की भाषा कुड़माली को बीएड और पीजी पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को आदिवासी कुड़मी छात्र संगठन के बैनर तले बलियापुर विनोद धाम से पदयात्रा निकाली गयी.
पदयात्रा धनबाद के विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. इस पदयात्रा में धनबाद के साथ-साथ बोकारो जिले के छात्रों ने भी हिस्सा लिया.
पदयात्रा में शामिल छात्रों ने कुड़माली भाषा को पीजी व बीएड के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की. उन्होंने इस दौरान कहा कि झारखंड सरकार जल्द से जल्द कुड़माली भाषा को पीजी और बीएड के पाठ्यक्रम में शामिल करे.
इसे भी पढ़ें : धनबाद: मुंह में मफलर बांध आधी रात को फरार हुआ था #BJP विधायक ढुल्लू, दूसरे के नाम का सिम कर रहा इस्तेमाल
राज्य में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है कुड़माली
झारखंड आदिवासी कुड़मी कुड़माली के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इस पदयात्रा में भाग लिया. पदयात्रा में शामिल छात्रों का कहना है कि झारखंड में कुड़माली भाषी लोगों की संख्या सबसे अधिक है.
इसलिए झारखंड के पाठ्यक्रम में कुड़माली को शामिल किया जाए. खासकर बीएड और पीजी के पाठ्यक्रम में इस भाषा को शामिल किया जाये.
पदयात्रा में शामिल छात्र छात्राओं ने झारखंड सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि कुड़माली झारखंड का सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है लेकिन आज तक इसकी उपेक्षा की जाती रही है.
इसे भी पढ़ें : 100 नंबर जल्द होगा बंद, अब डायल 112 से लेना होगा अग्निशमन, पुलिस और स्वास्थ्य सुविधा का सहयोग
सड़क से लेकर सदन तक करेंगे आंदोलन
छात्रों ने कहा कि जब तक बीएड और पीजी के पाठ्यक्रम में कुड़माली भाषा को शामिल नहीं किया जाता है, तब तक हम लोग आंदोलन करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह तो अभी झांकी है. हमलोग अपनी मांग को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे.
उन्होंने कहा कि अभी हमने आंदोलन की शुरुआत की है. आगे हम लोग रांची में भी जाकर आंदोलन करेंगे और झारखंड सरकार से बीएड और पीजी के पाठ्यक्रम में कुड़माली को शामिल करने को लेकर आंदोलन करेंगे.
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने 19 जूनियर CI को प्रमोशन देकर बनाया CO-ASO, अब विभाग हेमंत के पास क्या होगी कार्रवाई?




