
Bokaro : जिले के पेंक-नारायणपुर और बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के दर्जनो गांवो में भाकपा माओवादियों ने लाल रंग का नक्सली बैनर व पोस्टर से दीवारों को पाट दिया. नक्सलियों ने पोस्टर और बैनर लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. घटना बीती रात ही है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने जगह-जगह से पोस्टर व बैनर बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें- विदिशा हत्याकांड : छात्राओं के साथ हाई क्यू इंटरनेशनल स्कूल में अनैतिक होता था
कहां-कहां चिपकाये गए पोस्टर
पेंक-नारायणपुर थाना के बुडगड्डा मोड़, कंजकिरो, पिलपिलो, गोनियाटो, पेक और बोकारो थर्मल थाना के गोविन्दपुर मे पोस्टर चिपकाया गया है. पोस्टर के माध्यम अपने पार्टी के संस्थापक चारू मजुमदार, कन्हाई चर्टजी,सिल्वे सरदार, चन्दन यादव सहित तमाम शहीद साथियों को श्रद्धांजलि व लाल सलाम लिखा है.
इसे भी पढ़ें- घोषणा कर भूल गयी सरकार-28 जुलाई : ना अपोलो खुला, ना फल-सब्जी वालों को अलग जगह मिली, ना विधि व्यवस्था व अनुसंधान अलग हुआ
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
बीते होली की सुबह पेंक मुहफरवा गांव में एक ग्रामीण की हत्या के बाद माओवादियो की इस इलाके में जोरदार उपस्थिति रही. हालांकि पुलिस दबिश के बाद माओवादी इस इलाके से गायब हो गए थे. लेकिन रात में हर इलाको में हुई पोस्टरबाजी और बैनर टांगने के बाद यह तो साफ हो गया है कि क्षेत्र में अभी भी नक्सलियों की उपस्थिति है. वहीं इस घटना के बाद से प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों में दहशत हा माहोल बना हुआ है.





इसे भी पढ़ें- निजी दौरे पर विदेश गये अधिकारियों पर लगा जुर्माना
इसे भी पढ़ें- अधिकारी सतर्क रहें, थोड़ी सी लापरवाही राज्य की छवि खराब कर सकती है : रघुवर दास
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.