DhanbadJharkhand

धनबाद : पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को कम करने के लिए राज्य सरकार वैट कम करे : एसोसिएशन

Dhanbad : पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही है लगातार बढ़ोतरी को लेकर कोलफील्ड पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया. और दोनों सरकारों से टैक्स में कमी करने की मांग की गयी.

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी और कस्टम ड्यूटी को कम करना चाहिए. साथ ही झारखंड सरकार से मांग की कि वैट को कम करना चाहिए. जिससे पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती होगी.

इसे भी पढ़ें : पलामू: बीएड की मुख्य प्रायोगिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

कहा कि बंगाल सरकार और असम सरकार ने 5% वैट कम करने की घोषणा की है. ऐसे में झारखंड सरकार को भी कम से कम 4% वैट कम करना चाहिए.

कहा कि जब कच्चे तेल का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार और राज्य सरकार को टैक्स में कटौती करनी चाहिए.

जिससे कि आम जनता, गरीब, मजदूर व किसान सभी को राहत मिल सके. पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि से खाद्य पदार्थ के दाम भी बढ़ रहे हैं और जनता परेशान हैं.

इसे भी पढ़ें : एक क्लासरूम में बैठेंगे 12 से 24 स्टूडेंट्स, हर स्टूडेंट के लिए तीन लेयर के बंद लिफाफे में होगा प्रश्नपत्र

Related Articles

Back to top button