Dhanbad

धनबाद: सीआईएसएफ एनकाउंटर मामले में 41वें दिन जांच करने पहुंची विशेष टीम, घटना में चार लोगों की हुई थी मौत

Katras: बाघमारा थाना क्षेत्र की बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह रेलवे साइडिंग में 19 नवंबर की रात सीआइएसएफ जवानों के साथ कथित कोयला चोरों की हुई मुठभेड़ में सीआईएसएफ की गोली से चार लोगों की हुई मौत मामले को लेकर शुक्रवार की दोपहर सीआईएसएफ की जांच टीम ने घटनास्थल और बाघमारा थाना मे जब्त घटनाक्रम से सम्बंधित वाहनो की जांच की. मालूम हो कि 19 नवंबर की रात्री को सीआइएसएफ जवानों की गोली से तेलोटांड़ निवासी प्रीतम चौहान, रथटांड़ के सज्जाद व अताउल तथा गुनघुसा (गोमो) निवासी शमीम मारे गए थे. चार लोगों की हुई मौत से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठेे. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि सीआइएसएफ को गोली चलानी पड़ी? पहले किसने हमला किया? कितनी दूर से गोली मारी गई? इन सारे सवालों का जबाब पुलिस भी ढूंढ़ रही है, हालांकि खुद कुछ बोलने से परहेज कर रही है.

बरहाल, शुक्रवार को बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र के बेनीडीह रेलवे साइडिंग मे सीआईएसएफ की विशेष जांच टीम ने साइडिंग मे 19 नवंबर की रात्री को सीआईएसएफ टीम और कोयला चोरो के बीच हुई गोलीकांड मामले की जांच पड़ताल कर साइडिंग मे कार्यरत चालक व अन्य लोगो से पुछताछ किया. और रेलवे साइडिंग की हर दृष्टिकोण से निरिक्षण किया. तथा घटनास्थल का कई ऐंग्लस से फोटोग्राफी की. घटनास्थल पर से कोयले की डस्ट को भी हटाकर बड़ी ही बारीक तरीके से कुछ खोजने का प्रयास भी किया. और अपने मोबाइल फोन मे जूमकर फोटो लिया.

जांच टीम के सदस्य बेनीडीह रेलवे साइडिंग से निकल कर बाघमारा थाना पहुंची. यहां घटनाक्रम मे जब्त मोटरसाइकिल और गोली लगने से छतिग्रस्त सीआईएसएफ की बोलेरो वाहन की भी जांच पड़ताल किया. बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव से जब्त वाहन सहित घटनाक्रम से जुडे कई अन्य सवाल जवाब करने के बाद विशेष टीम यहां से निकल ग. जांच टीम के अधीकारी से पूछे जाने उन्होंने कहा कि जांच से संबंधित कुछ सवाल का जवाब देने मे फिलहाल असमर्थ हैंं, जब जांच पड़ताल पूरी तरह से कम्प्लीट हो जाएगी तो खुद ब खुद मीडीया के समक्ष सारी जानकारी शेयर कर देंगे. फिलहाल अभी कुछ नही बताया जा सकता है. जांच के दौरान बल के कमांडेंट विशाल शर्मा,भूपेंद्र सिंह,ब्लॉक दो इंस्पेक्टर बीके शर्मा सहित बल के अन्य अधिकारी व जवान थे.

घटनाक्रम के 41वे दिन जांच करने पहुंचे टीम को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है. मालूम हो कि एनकाउंटर में मारे गए मृतक प्रीतम चौहान की पत्नी सोनिया देवी की शिकायत पर पुलिस द्वारा सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन मृतक प्रीतम चौहान की पत्नी इससे संतुष्ट नही है. मृतक की पत्नी की मांग है कि अवैध कोयला कारोबार में शामिल सभी लोगों पर मामला दर्ज किया जाये. उसके पति को कोयला चोर बना दिया गया, जबकि वह घर के रास्ते से लगातार अवैध कोयला ढुलाई का विरोध कर रहे थे और उस दिन भी कोयला चोरी को ही रोकने गए थे लेकिन सीआईएसएफ के जवानों ने उनकी हत्या कर दी. उन्होंने पूछा कि ये अधिकारी सीआईएसएफ के जवानों को आखिर दिया किसने?

ज्ञात हो कि बीते 19 नवंबर की रात बाघमारा थाना इलाके के BCCL ब्लॉक 2 के केकेसी मेन साइडिंग में तथाकथित कोयला चोरी करने आए 4 लोगों को सीआईएसएफ के जवानों ने गोली मार दी थी. चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, कोयला चोरी करने गए कोयला चोरों और CISF के जवानों के साथ हुए मुठभेड़ के दौरान मारे गए मामले में सीआईएसएफ के शिर्ष अधिकारियों का कहना था कि कोयला चोरों ने सीआईएसएफ जवानों की क्विक रिसपांस टीम यानि क्यूआरटी पर जानलेवा हमला किया था. सीआईएसएफ जवानों ने अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई की और जवाबी कार्रवाई के दौरान चार कोयला चोरों को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में कार्यरत सहायक अध्यापकों के मानदेय में जनवरी से होगी बढ़ोतरी

Related Articles

Back to top button