
Dhanbad : झरिया के भौंरा ओपी अंतर्गत भौंरा आठ नंबर के बंद ओसीपी में भौंरा सात नंबर निवासी गुलशन खातून का शव कंकाल के रूप में मिला है. महिला अपने घर से शुक्रवार से ही लापता थी.
बताया जाता है कि चार दिन पहले ही भौंरा पुलिस उक्त महिला के घर जाकर ताला तोड़कर मामले की छानबीन की थी. छानबीन के दौरान पुलिस को उक्त महिला के घर से कुछ राशन और एक बकरी मिली थी. बकरी को पड़ोसी के घर छोड़कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी.
इसे भी पढ़ेंः #Fact Check: जिंदा युवक को कथित रुप से पोस्टमार्टम के लिए भेजने की खबर का सच
पक्षी पकड़ने गये युवकों ने देखा कंकाल
काफी खोजबीन के बाद गुरुवार को भौंरा आठ नंबर की बंद ओसीपी प्रोजेक्ट में महिला का कंकालनुमा शव मिला था. जिसकी पहचान स्थानीय लोगों ने महिला गुलशन खातून के रूप में की. घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब ओसीपी के पास कुछ युवक पक्षी पकड़ने गये हुए थे. तभी लड़कों ने एक महिला का कंकाल देखा. कंकाल देख युवकों ने मामले की जानकारी पास के भौंरा ओपी को दी. जानकारी मिलते ही भौंरा पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंंची और मामले की जाच में जुट गयी.
इसे भी पढ़ेंः जयपाल सिंह की जयंती पर सिमडेगा में होगा 10वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप का फाइनल
हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन करेगी पुलिस
भौंरा पुलिस ने घटना की जानकारी जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर और सिंदरी डीएसपी को दी. जानकारी मिलते ही जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर ओर सिंदरी डीएसपी घटना स्थल पर पहुंचे. घटना स्थल पर पहुंचे. सिंदरी डीएसपी अजित कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है. क्योंकि महिला के गले मे गमछा लपेटा हुआ है. इसलिए हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जायेगी. साथ ही डीएसपी ने यह भी कहा कि मृतका का यहांं कोई नही है. एक भाई जहाँगीर खान है जो उड़ीसा में रहता है. भौंरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है.
इसे भी पढ़ेंः ऑनलाइन टूर्नामेंट : शतरंज पर नहीं पड़ा कोविड-19 का असर, टेक्नालॉजी’ की बदौलत जारी रहा खेल, अन्य गेम्स ठप पड़े




