Corona_UpdatesDhanbad

छत्तीसगढ़ से बंगाल जा रहे दस युवकों को धनबाद पुलिस ने पकड़ा, किये जायेंगे क्वारेंटीन

Dhanbad: लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के अपने घर लौटने का मामला अक्सर सामने आया है. अब धनबाद में छत्तीसगढ़ से 5 बाइकों पर सवार 10 युवक को पश्चिम बंगाल जाते हुए  पुलिस ने पकड़ा है. रविवार की सुबह रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद पुलिस ने जांच के दौरान इन्हें पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ेंःसोमवार की दोपहर 33 करोड़ स्टूडेंट्स से HRD मंत्री रमेश पोखरियाल करेंगे सीधा संवाद

पकड़े गये सभी लोग छत्तीसगढ़ में कपड़े की फेरी का काम करते हैं. इसी से उनका गुजर-बसर होता है. एक महीने के लॉकडाउन में उनकी स्थिति बदतर हो गयी थी. छत्तीसगढ़ में लोगों को खाना-पीना भी नहीं मिल रहा था. ऐसे में 5 बाइकों पर 10 युवक सवार होकर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के लिए निकल पड़े.

लॉकडाउन में छूट गया था काम, लौट रहे थे घर

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एएसआइ अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में हो रही वाहन जांच में सुबह-सुबह इन दसों युवकों को पकड़ा गया.  पुलिस द्वारा पूछताछ में ये लोग कोई भी उचित कागजात नहीं दिखा पाये.

पकड़े गये मजदूरों को किया जायेगा क्वारेंटीन

एक मजदूर अब्बू जफर अली ने पुलिस को बताया कि काम बंद होने के कारण वे वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान छत्तीसगढ़ के चापा में उन्हें क्वारेंटाइन भी किया गया था. वहां से छूटने के बाद सभी वापस अपने घर लौट रहे थे.

इसे भी पढ़ेंःधनबाद: हार्ट अटैक से चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर की मौत, कई दिनों से थे बीमार

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन जरूरी: SSP

फिलहाल धनबाद पुलिस इन लोगों को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गयी है. सभी बाइकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. साथ ही इन सभी को जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जांच के बाद उन्हें चिकित्सकों ने होम क्वारेंटाइन का स्टाम्प भी लगा दिया है.

अब धनबाद पुलिस इन सभी को क्वारेंटाइन में रखने के प्रयास में जुट गयी है. वहीं इस मामले को गंभीर बताते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि यह बहुत ही खेद की बात है कि जिस उद्देश्य से लॉकडाउन लगाया गया है और इंटर स्टेट लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगायी गयी है, उसका उल्लंघन करके हम कोरोना की चेन को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. यह बहुत ही दुखद है. एसएसपी ने कहा कि लॉकडाउन का सही से अनुपालन करके ही हम एक राज्य से दूसरे राज्य में संक्रमण को फैलने से रोक पायेंगे.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutbreak: राज्यों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, MP, राजस्थान व ओडिशा में कई नये केस  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button