
Dhanbad : कोयलांचल में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई. भाजपा और कांग्रेस के द्वारा जिले में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारतीय जनता पार्टी का मुख्य कार्यक्रम धनबाद के पुलिस लाइन रोड, पटेल चौक में आयोजित की गई. इस दौरान पटेल चौक पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, सांसद जेपी पटेल सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : दिवाली आते ही जुआरियों पर कसा शिकंजा, बर्मामाइंस में तीन गिरफ्तार
धनबाद के बेकार बांध स्थित भवन में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर सरदार पटेल और इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.




