
GIRIDIH : सरिया थाना इलाके के श्रीडीहा गांव में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक विक्की गिरी (28) बगोदर थाना इलाके के खटिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी मिलने के बाद सरिया थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी मिलने पर बगोदर विधायक विनोद सिंह भी घटनास्थल पहुंचे थे. विधायक ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया.




