NEWS

धनबादः नो पार्किंग में गाड़ी लगाने से लग रहा है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने हटाया अतिक्रमण  

Dhanbad:  धनबाद में आये दिन लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए धनबाद के ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान नो पॉर्किंग में लगी गाड़ियों और सड़क पर कब्जा कर रहे दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.

 बता दें कि धनबाद शहर में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण और नो पार्किंग में लगी वाहन के कारण रोजाना जान की भारी समस्या बनी रहती. जिसके कारण धनबाद के नए ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार पदभार ग्रहण करते ही अवैध पार्किंग में खड़े वाहन एवं सड़क को कब्जा करके दुकान लगाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ेंः चारा घोटालाः जमानत के लिए लालू यादव को करना होगा इंतजार, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

सड़क किनारे से दुकानों को हटाने का आदेश

शुक्रवार को ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के निकट नर्सरी लगाने वालों को हिदायत देकर उन्हें सड़क से दुकान हटाने का आदेश दिया गया. वहीं सिटी सेंटर के निकट सड़क पर अतिक्रमण कर लगाये गये दर्जनों टू व्हीलर से जुर्माना वसूला गया. वही जुर्माना नहीं देने वाले वाहनों को ट्रैफिक डीएसपी ने जब्त करने का आदेश दिया.

नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी का चलान काटती ट्रैफिक पुलिस

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों द्वारा सड़क अतिक्रमण और नो पार्किंग में दो पहिया चार पहिया वाहनों को पार्क करने से प्रतिदिन धनबाद की सड़कों पर भारी जाम लग जाता था. जिसके कारण इस कोरोना संक्रमण काल में एंबुलेंस आदि को आनेजाने में काफी परेशानी होती थी .जिसके कारण ये अभियान चलाना पड़ा.

इसे भी पढ़ेंः Corona संक्रमण की बेकाबू रफ्तार, एक दिन में रिकॉर्ड करीब एक लाख नये केस, मौत का आंकड़ा 76 हजार के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button