DhanbadJharkhand

धनबाद : नेचर एक्वेरियम फिश मॉल का 15 जून को होगा उद्घाटन

Dhanbad : धनबाद में नेचर एक्वेरियम फिश मॉल का उद्घाटन 15 जून को होगा. एक्वेरियम मॉल में पूरे विश्व की दुर्लभ प्रजाति की मछलियां मिलेगी. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेचर एक्वेरियम फिश मॉल प्रबंधन ने यह जानकारी दी है.

धैया, प्रभातम मॉल के सामने आकाश इमेज, लोअर ग्राउंड फ्लोर, धनबाद में नेचर एक्वेरियम फिश मॉल की ऑनर प्रतीक्षा वर्मा ने बताया कि मछली एक्वेरियम सिर्फ सुंदर लगने की वस्तु या सामान नहीं रह गई है. मछलियां अच्छे शगुन का प्रतीक होती है.

प्रतीक्षा वर्मा में बताया कि धनबाद एवं झारखंड के लोगों के लिए झारखंड का पहला और सबसे बड़ा फिश एक्वेरियम मॉल का उद्घाटन बुधवार 15 जून को किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:Elephant Terror : जंगल में हाथी-गांव में दहशत, राजाबासा जंगल में डेरा जमाए 114 हाथियों को कॉरिडोर में मूवमेंट कराने बंगाल से पहुंची टीम VIDEO

प्रेस वार्ता में उपस्थित स्नेह प्रभा पांडे ने बताया भारत से विभिन्न प्रजाति, नस्ल की तथा विदेशों की भी कई प्रजातियों की छोटी-बड़ी मछलियों जैसे डिस्कस फिश, फ्लावर हाऊंट, सुपर रेडऑस्कर, रम्मीहॉस टेट्रा, अरवाना एवं अन्य नस्ल की मछलियां इस एक्वेरियम मॉल में मिलेगी.

जो लोग पहले दूसरे शहरों से मंगवाते थे साथ ही मॉल में फिश फूड और उनके सारे एसेसरीज, डॉग और डॉग फूड और एसेसरीज एवं विभिन्न मौकों के लिए खूबसूरत गिफ्ट मिलेगा. प्रेस वार्ता में प्रतीक्षा वर्मा, आकाश सिंह, स्नेह प्रभा पांडे, काजल झा, सुमित मॉल के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Weather Forecast : सूरज की तप‍िश से राहत देगी बार‍िश, इन ज‍िलों में चलेगी तेज हवा, ठनका से रहना है बचकर

Related Articles

Back to top button