DhanbadJharkhandRanchi

धनबाद सांसद पीएन सिंह को जान का खतरा, किससे है यह खतरा, पता नहीं

पुलिस ने सांसद को अपने धनसार स्थित आवास पर सीसीटीवी लगाने को कहा

Ranchi : धनबाद के भाजपा सांसद पशुपति नाथ सिंह को जान का खतरा है. यह खतरा किससे है, यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन जिला पुलिस की तरफ से सांसद को अपने धनसार स्थित आवास पर सीसीटीवी लगाने को कहा गया है.
साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. उनके अंगरक्षकों को सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सांसद को सुरक्षा घेरे में रखने को कहा गया है. धनसार थाना की एसआइ संगीता साहू ने सांसद के अंगरक्षक को 20 नवंबर को फोन कर इसकी सूचना दी. हालांकि, अब तक सांसद को किसी तरह की धमकी नहीं मिली है. लेकिन, पुलिस की सूचना के बाद परिजन सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गये हैं.

किससे है खतरा, यह तो बताये पुलिस-प्रशासन : पीएन

सांसद पीएन सिंह ने जिला पुलिस के सीसीटीवी लगाने व सतर्कता बरतने संबंधी निर्देश पर कहा कि यह समझ से परे है. अगर उन्हें (सांसद को) जान का खतरा है तो यह राज्य सरकार एवं जिला पुलिस की विफलता है. उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन यह तो बताये कि उन्हें किससे जान का ख़तरा है. जो सरकार यहां के सांसद को सुरक्षा नहीं दे सकती है, वह आम जनता को क्या सुरक्षा देगी.

इसे भी पढ़ें- जहां राज्य का भविष्य तय करती है सरकार, उसकी नाक के नीचे बस्ती का इतना बुरा हाल?

पुलिस ने केवल सूचना दे दी

पुलिस ने केवल सूचना दे दी. उनके उपर किस तरह का खतरा है, इसका खुलासा होना चाहिए. साथ ही हाउस गार्ड भी मिलना चाहिए. घर पर सीसीटीवी लगाने से क्या होगा. किसी वरीय पुलिस अधिकारी ने इस मामले में उनसे बातचीत तक नहीं की है. पुलिस यहां पेट्रोलिंग के लिए भी नहीं आती. धनबाद में अपराध बढ़ रहा है. बड़े-बड़े कांड हो रहे हैं. उन कांडों का खुलासा तक नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ें- वृद्ध माता को मिली छत, व्हीलचेयर-कपड़े-कंबल लेकर पहुंची टीम, न्यूजविंग की खबर पर सीएम का एक्शन

Related Articles

Back to top button