
Dhanbad: बाघमारा थाना क्षेत्र के भीमकनाली में बीती रात झाड़ियों में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला. युवक की पहचान 17 वर्षीय कृष्णा सिंह में रूप में की गयी. स्थानीय प्रशासन की मदद से उसे पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
शव को बाघमारा थाना लाने के बाद घटना की जांच में जो बात सामने आयी वह चौंकाने वाली थी. मृतक की बहन की मानें तो कृष्णा सिंह अपने घर से अपनी मां के साथ कहीं गया था. वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा. जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना उसकी बहन को दी. बहन ने आकर उसकी खोजबीन शुरू की तो उसे जंगल में बेहोशी की हालत में पाया गया.
इसे भी पढ़ेंः#Pulse अस्पताल के निर्माण की होगी जांच, हेमंत सोरेन ने रांची डीसी को दिया आदेश
बहन को आता देख भाग खड़ी हुई मां
बताया जाता है कि कृष्णा सिंह के घर में हमेशा विवाद होता था, जिस कारण युवक के काफी देर से गायब होने की सूचना लोगों ने उसकी बहन को दी. भाई की खोजबीन करते हुए बहन जब जंगल में गयी तो देखा कि उसकी मां और दो औरतें उसके साथ मारपीट कर रही हैं. उसे आता देख तीनों फरार हो गईं. इसके बाद कृष्णा सिंह को धनबाद इलाज के लिए भेजा गया. जहां इलाज के दौरान कृष्णा सिंह की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ेंः#Article_370, NRC-CAA, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर पूर्व चीफ जस्टिस शाह ने सवाल खड़े किये
मामले की जांच जारी- डीएसपी
पीएमसीएच में मौत होने के बाद कृष्णा सिंह के शव को बाघमारा थाना लाया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल भी बाघमारा थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली. डीएसपी घटना की जानकारी लेने के बाद मौके-ए-वारदात पर भी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया.
डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मामला हत्या का है और मां सरस्वती देवी के द्वारा ही हत्या की गयी है. जांच जारी है. फिलहाल आरोपी महिला फरार है, लेकिन जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जायेगी.
इसे भी पढ़ेंःACB ने कांके अंचल के अमीन को 12 हजार घूस लेते किया गिरप्तार, 2020 का छठा ट्रैप




