Crime NewsJharkhandRanchi

ACB ने कांके अंचल के अमीन को 12 हजार घूस लेते किया गिरप्तार, 2020 का छठा ट्रैप

Ranchi: कांके अंचल के सरकारी अमीन विलियम एक्का को रांची एसीबी की टीम ने गुरुवार को 12 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. अमीन ने जमीन मापी के लिए 12 हजार रुपये की मांग की थी.

चंदवे निवासी बालचंद साहू ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी. गौरतलब है कि साल 2020 में एसीबी का यह छठा ट्रैप है.

इसे भी पढ़ें- #Bomb_Blast: लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में धमाका, तीन जिंदा बम भी बरामद

20 हजार घूस मांगी गयी थी

कांके प्रखंड के चंदवे निवासी बालचंद साहू ने चुट्टू मौजा के 39.5 डिसमिल जमीन, खाता संख्या 20, प्लॉट संख्या 347, 348 ,349 के दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया था. जिसके बाद राजस्व कर्मचारी ने बालचंद को जमीन की मापी सरकारी अमीन से कहाने को कहा.

बालचंद ने जब सरकारी अमीन से जमीन मापी के लिए कहा तो उसने इसके एवज में 20 हजार रुपये की मांग की. बालचंद घूस देने को तैयार नहीं था जिसके बाद उसने इसकी शिकायत एसीबी से की थी.

इसे भी पढ़ें- #Leader_Criminal_Nexus पर वोहरा कमेटी की  रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों कतराती रही हैं सरकारें ?

एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सरकारी अमीन विलियम एक्का के द्वारा जमीन मापी करने के एवज में घूस मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया. जिसमें घूस मांगने की बात सही पायी गयी.

जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई की और गुरुवार को कांके अंचल के अमीन को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एसीबी अमीन को अपने साथ मुख्यालय लेकर गयी है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button