Lead NewsNEWSRanchi

अब यूनिफॉर्म में दिखेंगे सीसीएल के अफसर, 16 फरवरी से ड्रेस कोड लागू

Ranchi: अब सीसीएल के अफसर यूनिफॉर्म में नजर आयेंगे. यह यूनिफॉर्म सीसीएल का अपना होगा. कंपनी ने 16 फरवरी से ड्रेस कोड लागू कर दिया है. इसका आदेश एचओडी (पर्सनसल/ईई) पीके सिन्हा ने 2 फरवरी को जारी कर दिया. ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय 1 फरवरी ‘23 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया. सभी एरिया के जीएम, मुख्यावलय के जीएम और एचओडी को इसकी जानकारी अफसरों तक पहुंचाने को भी कहा गया है.

 

कंपनी की ब्रांड छवि को बढ़ाने और व्यावसायिकता प्रदर्शित करने वाली कॉर्पोरेट संस्कृति को विकसित करने के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है. यह ड्रेस कोड नीति सीसीएल के सभी कार्यकारी अधिकारियों पर लागू होगी. कार्यालय में काम करते समय और कंपनी असाइनमेंट पर कार्यालय से बाहर रहने के दौरान इसका पालन करना होगा.

 

अफसरों से अपेक्षा की गई है कि वे सभी कार्य दिवसों में साफ-सुथरे ड्रेस में रहेंगे. ड्रेस काम के माहौल के लिए आरामदायक और उपयुक्त होनी चाहिए, जो व्यावसायिकता को प्रोजेक्ट करता है. बैठक, सम्मेलन, कार्यक्रम, समारोह, वर्क शॉप, वीआईपी यात्राओं में अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड का पालन करना है. काम के दौरान आराम के आधार पर ब्लेज़र को कभी-कभी बाहर रखा जा सकता है.

ये हैं ड्रेस

Related Articles

Back to top button