BusinessNational

Hindenberg Row: दुनिया के अमीरों की टॉप 20 लिस्ट से बाहर हुए अदाणी, रिपोर्ट के बाद 60% तक फिसले शेयर

New Delhi: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से अब तक दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी की नेट वर्थ को बड़ा झटका लगा है. जहां कुछ समय पहले तक वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज थे अब वे टॉप 20 में भी नहीं है. ब्लूमबर्ग की बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अदाणी टॉप 20 अमीरों लिस्ट से बाहर होकर फिलहाल 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं. गौतम अदाणी को एक ही दिन में करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. वहीं दूसरी ओर फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग की संपत्ति में 12.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
इसे भी पढ़ें: कपटपूर्ण तरीके से 87.26 लाख का गलत भुगतान किया,अब चलेगी पूर्व डीएलओ रांची सौरभ प्रसाद पर विभागीय कार्यवाही

Related Articles

Back to top button