DhanbadJharkhand

धनबाद : सात माह से शराब दुकान के कर्मियों को नहीं मिला है वेतन, विरोध में किया प्रदर्शन

Dhanbad : शराब दुकान के कर्मचारियों को सात माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिस कारण इनकी स्थिति खराब हो गयी है. वेतन भुगतान की मांग को लेकर रविवार को शराब दुकान के कर्मचारियों ने रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की.

रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि हम लोगों की बहाली झारखंड सरकार की ओर से संचालित शराब दुकानों में अनुबंध पर हुई थी. करीब छह माह पहले हम लोगों ने इन दुकानों में काम करना भी बंद कर दिया है बावजूद इसके अभी तक हम लोगों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है.

इसे भी पढ़ें : #NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहे हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जानें नये लोगों के विचार)

टालमटोल करते हैं फ्रंटलाइन के अधिकारी

उन्होंने बताया कि वे फ्रंटलाइन कंपनी की ओर से झारखंड सरकार की शराब दुकानों में कार्यरत थे. जब वेतन के संबंध में फ्रंटलाइन के अधिकारियों से बात की जाती है तो वे टालमटोल का रवैया अपनाते हैं. वे कहते हैं कि अभी ऑडिट का काम चल रहा है. ऑडिट होने के बाद वेतन का भुगतान किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि हम इस मामले में उपायुक्त और उत्पाद आयुक्त से शिकायत कर रहे हैं. इसके बावजूद अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हमलोग जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

इसे भी पढ़ें : #NewTrafficRule नया यातायात नियम लागू होने के बाद गोड्डा पुलिस चला रही है जागरूकता अभियान

Related Articles

Back to top button