
Dhanbad: केसरिया और त्याग की भावना में सिंदरी शहर डूब गया है. श्री राम कथा आयोजन समिति के बैनर तले नौ दिवसीय रामकथा प्रवचन के पहले दिन सोमवार की सुबह सिंदरी के सबसे पुराने शहरपुरा शिव मंदिर में हवन पूजन के बाद धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए. अखंड रामचरित मानस के पाठ और रामकथा में पहुंचने का आह्वान करते हुए आयोजकों की देखरेख में महिलाओं ने कथा की शुरुआत के प्रथम दिन बैंड-बाजे, ढोल, बग्गी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. बैंड-बाजों की धुन पर 101 बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण किए. यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारों से नगर गुंजायमान हो उठा. कलश यात्रा में धनबाद के पूर्व मेयर इंदू सिंह अपनी बहू यूपी के बलिया की पूर्व अध्यक्ष आसनी सिंह के साथ विशेष रूप से शामिल हुई.

कलश यात्रा के साथ पूरा सिंदरी शहर केसरिया रंग में नजर आया. कलश यात्रा शिवमंदिर प्रांगण स्थित तालाब से जलभरणी के पशचात शहरपुरा बजार के विभिन्न रास्ते से होते हुए नगर भ्रमण किया. इस दौरान बैंड बाजे, और झांकियो को देखने लोग अपने घरों से बाहर आकर पवित्र केसरिया ध्वजा को प्रणाम किया. कलश यात्रा के दौरान माताएं – बहनों ने पीले परिधान में सिर में पर कलश लेकर प्रभु श्री राम का संकीर्तन कर शहर को सुरम्य बना दिया. विभिन्न जगहों पर कलश यात्रा का नागरिकों ने रंग-गुलाल और पुष्प वर्षा कर अपनी आस्था को जाहिर किया. कलश यात्रा के दौरान राम कथा के आयोजन को लेकर लोगों में जमनकर उत्साह देखने को मिला.

श्री राम कथा के मुख्य यजमान ने राम कथा ग्रंथ का पूजन किया. कलश यात्रा के साथ रामकथा ग्रंथ को आयोजन स्थल लाया गया. व्यास पीठ पर विधि विधान से ग्रंथ को सम्मान के साथ स्थापित किया गया. मंगल कलश यात्रा में दस रामायण मानस गान मंडली के साथ सैकडों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत किया. इस दौरान सभी ने प्रभु श्री राम की भजन स्तुति के साथ प्रदेश की उन्नति और विकास की कामना की.
राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे और सचिव पूर्व पार्षद दिनेश सिंह की अगुवाई में समिति के सदस्यों की तरफ से तैयारियां को लेकर लगातार जायजा लिया गया. श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था को लेकर शहरपुरा शिव मंदिर परिसर में विशाल पंडाल और आकर्षक मंच बनाया गया है.

भगवान राम मतलब जीवन पद्धति: प्रशांत दुबे
राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे ने बताया कि भारत राम और कृष्ण की संस्कृति वाला देश है. भगवान राम का नाम सर्वधर्म समुदाय में बहत ही आदर से लिया जाता है. राम का जीवन चरित्र मर्यादा और विनयशीलता का पर्याय है. संत मुख से राम कथा श्रवण का अवसर जीवन में सौभाग्य से मिलता है. प्रभु श्री राम की दिव्य कथा को सुनने मात्र से तन मन ही नहीं बल्कि वातावरण सुरम्य और सुगंधित हो जाता है. ना केवल कष्टों का निवारण होता है. बल्कि मानव आदर्श को बल मिलता है.
प्रखर कथा वाचिका डॉ अमृता करूणेश्वरी करेंगी अमृत वर्षा : दिनेश सिंह
रामकथा आयोजन समिति के सचिव तथा भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने कहा कि सिंदरी नगर वासियों और अंचल के लोगों से शहरपुरा शिवमंदिर प्रांगण में राम कथा श्रवण के लिए आमंत्रित करता हूं. क्योंकि हमें अच्छी तरह से पता है राम से बड़ा राम का नाम होता है. राम को महसूस करने के लिए प्रखर कथा वाचिका डॉ अमृता करूणेश्वरी से अच्छा कोई दूसरा सानिध्य नहीं हो सकता है. दिनेश सिंह ने बताया बताया शहरपुरा शिवमंदिर प्रांगण में आज तीन अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रतिदिन दोहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक मानस मर्मज्ञ प्रखर कथा वाचिका डॉ अमृता करूणेश्वरी रामचरित की कथा की अमृत वर्षा करेंगे. वहीं 12 अप्रैल को पूर्णाहूति एवं भंडारा का आयोजन किया गया है.
कलश यात्रा में श्री राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे, सचिव दिनेश सिंह, नारी सेवा संघ की अध्यक्ष रंजना शर्मा, उमा शर्मा, राधेश्याम आचार्य, शैलेंद्र द्विवेदी, ब्रजेश सिंह, संजय सिंह, समेत सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने सरकार को इको सेंसेटिव जोन में चल रहे औद्योगिक इकाइयों को बंद करने का दिया निर्देश




