
Dhanbad : झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य के सभी 24 जिलों में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रही है. पार्टी इस विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग कर रही है. इस क्रम में जिले के रणधीर वर्मा चौक के समीप धरना प्रदर्शन किया गया. इसमें झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाये.
इसे भी पढ़ें :एकेडमिक इयर 2019-20 हुआ पूरा, पर 30 हजार से अधिक शिक्षकों का नहीं हो सका ‘निष्ठा’ का विशेष प्रशिक्षण
किसानों के खिलाफ है बिल
धरना के दौरान जेएमएम के धनबाद जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल किसानों के खिलाफ है. इससे सिर्फ व्यापारियों और पूंजीपतियों को लाभ होगा को लाभ होगा और किसानों को सही मूल्य नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि किसान विरोधी बिल के खिलाफ हम लोग सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेंगे और इसे झारखंड में लागू नहीं होने देंगे. झामुमो की ओर से अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.
गौरतलब है कि कृषि विधेयक के खिलाफ पंजाब और हरियाणा से शुरू हुआ विरोध अब धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों में भी फैल रहा है.
इसे भी पढ़ें :पलामू : पेड़ से टकराया अनियंत्रित ऑटो, बेटी की शादी तय कर आ रहे पिता की मौत




