Corona_UpdatesNational

#CoronaOutBreak: गुजरात में पिछले 12 घंटे में दो की मौत, ओडिशा में अब तक 60 केस

Ahmedabad/Bhubaneswar: देश में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. लगातार इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है. सरकार इसपर रोक लगाने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन भी घोषित कर चुकी है. बावजूद इसके कोरोना वायरस के संक्रमण से कुछ भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

रोजाना इसके नये मामले सामने आ रहे हैं साथ ही कितने लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं. देशभर में कोरोना के केस 13 हजार से भी ज्यादा हो गये हैं. वहीं इस माहामारी से मरने वालों की संख्या 400 से पार चली गयी है.

इसे भी पढ़ें- कोरोना संकट के बीच RBI ने बैंकों दी राहतः रिवर्स रेपो रेट .25% घटाया गया,1.9% GDP रहने का अनुमान

गुजरात में दो लोगों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 38 हुई

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो जाने के बाद राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 38 हो गयी. प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि वडोदरा और अहमदाबाद में पिछले 12 घंटों में दो और लोगों की मौत हुई.

उन्होंने बताया कि 31 वर्षीय पुरुष की मौत वडोदरा और 55 वर्षीय पुरुष की मौत अहमदाबाद में उपचार के दौरान हुई. जयंती ने बताया कि पिछले 12 घंटे में कोविड-19 से संक्रमित एक अन्य व्यक्ति उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो गया और इसके साथ ही राज्य में अब तक 74 लोगों को इलाज के बाद अस्तपाल से छुट्टी दे दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- भोपाल की इस बात को जान लीजिये और कोरोना फैलने के लिये दोषी बताने की परंपरा बंद करिये, यह घृणित ब्लेम गेम है

ओडिशा में कोविड-19 के कुल 60 मामले, कोई नया मामला नहीं

ओडिशा में बीते 48 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, इस अवधि में जांच के लिए भेजे गये नमूनों में से किसी में भी संक्रमण नहीं पाया गया. राज्य में कोरोना वायरस के 60 मामले सामने आए हैं जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है.

विभाग ने बताया कि गुरुवार को कुल 843 नमूनों की जांच हुई, बुधवार को 1,197 नमूनों की जांच हुई. इन सभी की रिपोर्ट आ चुकी है और सभी निगेटिव पाये गये.

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के पिछले पांच मामले 14 अप्रैल को सामने आये थे. कुल 7,577 नमूनों की जांच हुई थी जिनमें से 7,517 निगेटिव पाये गये थे.

फिलहाल ओडिशा में 40 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है. कम से कम 19 संक्रमित व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं. विकास आयुक्त एससी मोहपात्रा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का व्यापक जांच अभियान चलाने की योजना है. 

इसे भी पढ़ें- बिहार: छह माह की बच्ची समेत तीन और लोग #Corona से संक्रमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button