DhanbadJharkhand

धनबाद: स्वास्थ्य मंत्री ने किया PMCH का दौरा, पायी कई खामियां

Dhanbad: आम नागरिक बनकर पीएमसीएच अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को गुप्त रूप से पीएमसीएच अस्पताल का दौरा किया था. दौरे के दौरान अस्पताल में कई खामियां देखी गयी, जिसमें सबसे अधिक खामियां गंदगी को लेकर थी.

अस्पताल में गंदगी का ढेर देखकर स्वास्थ मंत्री ने डॉक्टरों को फटकार लगायी. साथ ही मंत्री ने आउटसोर्सिंग कंपनी के सारे वित्तीय लेनदेन को तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है. स्वास्थ मंत्री ने उपायुक्त अमित कुमार को इस संबंध में आउटसोर्सिंग कंपनी से जल्द से जल्द स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें- अमेरिका: 24 घंटे में कोरोना से 1,738 लोगों की मौत, ट्रंप ने कहा- ‘अमेरिका पर हमला हुआ’

लॉकडाउन के बाद रांची की टीम करेगी जांच

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने पीएमसीएच का निरीक्षण करने के बाद कहा कि अस्पताल कैंपस में जो भी कमियां पायी गयी है, उसे जल्द से जल्द सुधारने का निर्देश दिया है. साथ ही स्वास्थ मंत्री ने यह भी कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद रांची से एक टीम धनबाद के पीएमसीएच पहुंंचकर अस्पताल का निरीक्षण करेगी.

टीम यह पता लगायेगी कि हमारे द्वारा दिये गये सुधार की दिशा में क्या कदम उठाये गये हैं. अगर जांच के दौरान सुधार में खामियां मिली तो फिर अस्पताल प्रबंधक पर उचित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि पीएमसीएच अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी पर हमला, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

नर्सों ने मंत्रीजी के सामने ही उड़ायी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

वहीं इस दौरान अस्पताल में काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए मंत्रीजी के समक्ष अपनी मांगें रखी. इस बाबत एक वीडियो बुधवार की शाम से ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली नर्सें अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को घेरे हुए थीं.

इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का बिलकुल ही ध्यान नहीं रखा. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब स्वास्थ्य कर्मी ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेंगे तो आम लोग सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कितना जागरूक होंगे. आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली नर्सें पांच लाख रुपये का बीमा करने और सुरक्षा किट देने की मांग कर रही थीं.

इसे भी पढ़ें- #WHO प्रमुख ने खारिज की इस्तीफे की मांग, अमेरिका से वित्तीय मदद की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button