
Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कमिटी की ओर से धनबाद परिसदन में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है. ऋण माफी के नाम पर किसानों को बरगला रही है.
वर्तमान झामुमो की हेमंत सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि वह किसानों के 2 लाख रुपये तक की ऋण माफी करेगी. परंतु सत्ता में आते ही सरकार 50 हजार रुपये के ऋण माफी की घोषणा कर किसानों को बरगलाने का काम कर रही है. वो ऐसे में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य है.
वहीं एक अन्य प्रश्न पर पवन साहू ने कहा कि दिल्ली और आसपास में आयोजित होने वाली किसान आंदोलन वास्तव में बिचौलियों का आंदोलन है, जो कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रायोजित है. जिसका मकसद देश में भ्रम फैलाना है.
इसे भी पढ़ें : RMC की पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट हो सकता है जुडको ऑफिस, पुराने भवन की नापी हुई शुरू




