DhanbadJharkhand

धनबाद : बच्चा चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, किडनी बेचने के लिए चुराते थे बच्चे

Dhanbad : सोमवार को सर्च अभियान के दौरान आरपीएफ ने बच्चा चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरोह के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस से हुई, जबकि उसकी निशानदेही पर तीन अपराधी जम्मूतवी एक्सप्रेस से पकड़े गये. पकड़े गये अपराधियों में तेलांगना का रहने वाला अंजू गिरि, गया निवासी अनिल वैद्य, हनीफ, वहरा शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें : प्रशासन के सहयोग से सफल रहा सिटी बसों का परिचालन, वन-वे का भी पालन करते दिखे लोग

आंध्र प्रदेश में चल रहे हैं इस तरह के 17 गिरोह

पूछताछ में अपराधियों ने आरपीएफ टीम को कई चौंकाने वाली बातें बतायी हैं. गिरोह के सदस्य अंजू गिरि ने बच्चा चोरी की बात स्वीकारते हुए कहा है कि किडनी निकालने के लिए बच्चों की चोरी करते थे.

उसने बताया कि आंध्र प्रदेश में इस तरह के 17 गिरोह चल रहे हैं. इस गिरोह के लोग बच्चों को नशा खिलाकर बेहोश कर देते हैं और किसी अनजान जगह ले जाकर उसकी किडनी का सौदा कर देते हैं. आरपीएफ ने पूछताछ के बाद अपराधियों को जीआरपी के हवाले कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : 17 लाख छात्रों  से पांच हजार करोड़ की धोखाधड़ी , ई-बिज कंपनी सील, प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक नियंत्रण कक्ष को यह सूचना मिली थी कि हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक व्यक्ति चोरी के आरोप में पकड़ा गया है. ट्रेन के धनबाद पहुंचने का समय एक बजे है. इस सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया, राजेश कुमार, अमित कुमार समेत जीआरपी थाना प्रभारी बबन सिंह ने मोर्चा संभाला.

स्टेशन पर हावड़ा जोधपुर ट्रेन के रुकते ही टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया. ट्रेन के जनरल कोच में सर्च के दौरान अंजू गिरि धराया. बच्चा चोरी करने के आरोप में लोग उसे बंधक बनाये हुए थे. लोगों के चंगुल से छुड़ाकर आरपीएफ जवान उसे थाना ले गये और पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में उसने अपना गुनाह कबूला और अपने अन्य साथियों की भी जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : ‘संथाल परगना को बचाना है तो बिचौलियों को भगाना होगा,’ साहेबगंज की जन चौपाल में बोले मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button