JharkhandRanchi

पानी की किल्लत को लेकर गोलबंद हुए लोग,  पार्षद कार्यालय का घेराव

  • मामला वार्ड 35 स्थित इलाही नगर से जुड़ा है
  • पानी को लेकर पहले भी छूरेबाजी की घट चूकी है घटना

Ranchi : भीषण गर्मी के चलते लोगों को पेयजल सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है. राजधानी में बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए हायतौबा मची हुई है. वार्ड 21 स्थित भूईयां टोली में पानी को लेकर छूरा मारने की घटना भी सामने आ चूकी है.

अब पानी उपलब्ध नहीं होने से नाराज वार्ड 35 स्थित इलाही नगर के लोगों ने एकत्र होकर बुधवार दोपहर को महिलाओं ने तत्काल पेयजल सुविधा के लिए वार्ड कार्यालय का घेराव किया.

इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी. गुस्साए लोगों को पार्षद के सहयोगियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वार्ड की महिलाएं पार्षद को बुलाने की मांग पर अड़ी रही.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड जगुआर को मिलने वाला 50%अतिरिक्त भत्ता में कटौती, पुलिसकर्मियों में आक्रोश

महिलाओं ने कहा, अपर्याप्त और गंदे पानी से जीने को है विवश

महिलाओं की शिकायत है कि उनके वार्ड में पानी की काफी समस्या है. 5 हज़ार लीटर का एक टैंकर रोजाना उनके इलाके में आता तो है, लेकिन उसमें अपर्याप्त एवं गंदा पानी होता है, जो कि पीने लायक नहीं है. पानी नहीं मिलने के कारण वे टैंकर के पानी को नहाने और कपड़े धोने के काम में लाते है.

लेकिन उससे शरीर पर इन्फेक्शन भी हो रहा है और दाने भी निकल रहे हैं. वहीं मिलने वाला गंदा पानी भी काफी कम होता है. जिससे आए दिन यहां पर लड़ाई की समस्या बनी रहती है. एक दूसरे से लड़ाई भी होती है.

इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह : मेयर के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली, मामला संदिग्ध

पार्षद को बुलाने पर अड़ी महिलाएं

पानी की समस्याओं को लेकर वार्ड की महिलाओं ने पार्षद कार्यालय को घेरा. और अपनी शिकायत सुनाने के लिए वार्ड 35 के पार्षद झरी लिंडा को बुलाने की मांग करने लगी.

हालांकि इस बीच पार्षद के कुछ लोगों ने उनपर दवाब बना कर उन्हें शिकायत करने से रोकने की कोशिश की, जिस पर सभी महिलाएं भड़क गई और गुस्से से शोर मचाने लगी. हालांकि महिलाओं की लगातार मांग को देख पार्षद झरी लिंडा कार्यालय पहुंचे.

पार्षद ने जतायी अपनी असमर्थता, कहा मेयर से करूंगा बातचीत

गुस्साएं महिलाओं के पानी की समस्या पर पार्षद ने अपनी असमर्थता जतायी. कहा कि शहर में चारों तरफ पानी की कमी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर पर कोशिश करेंगे कि इलाके के लोगों को साफ पानी मिल सके.

अगर उन्हें गंदा पानी मिल रहा है, वे इसकी जांच कराने का काम करेंगे. इस बीच महिलाओं ने इलाही नगर में डीप बोरिंग कराने की भी मांग पार्षद से की. जिसपर झरी लिंडा ने कहा कि उन्होंने अपने फंड से 5 डीप बोरिंग करा दिया है. अब बोरिंग कराने के लिए वे रांची मेयर आशा लकड़ा से मिलकर बात करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः रांची यूनिवर्सिटी ने जारी की अधिसूचना, 14 जून से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर फॉर्म भर सकेंगे छात्र

Related Articles

Back to top button