
Dhanbad: कलवार वैश्य जागृति मंच के तत्वाधान में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के जेष्ठ भ्राता श्री बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन भगवान का पूजन समारोह का भव्य आयोजन लूबी सर्रकूलर रोड, विवाह मंडप डा. काशी प्रसाद जायसवाल सभागार में सम्पन्न हुआ. समारोह में धनबाद समेत गिरिडीह, बोकारों के अलावे पश्चिम बंगाल, बिहार और असम से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग एकजुट हुए.
पूजन समारोह के दौरान भगवान श्री बलभद्र की पालकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. पुष्पवर्षा के साथ भगवान की पालकी को नगर भ्रमण कराया गया. क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा समारोह स्थल पहुंचकर समाप्त हुई. समारोह में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए. उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा समाज समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है. इस आधुनिक जीवनशैली में हमारा समाज देश की उन्नति में भागेदारी दे सके इस लक्ष्य के साथ समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि समाज शैक्षणिक दृष्टि से आगे बढ़े इस प्रयास में मंच निरंतर कार्य कर रही है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जागृत करने का प्रयास है. कलवार वैश्य जागृति मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि समाज को संगठित होकर चलना होगा. रूकावटे आएंगी उन रुकावटों का भी सामना करना होगा. समाज के गरीब परिवार के बच्चे बच्चियों को आगे बाढ़ने में समाज को एकजुट होकर मदद करनी होगी.
समारोह को मंचासीन अतिथियों में पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता मयंक भगत, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, नगर निगम अभियंता महेश भगत, संजय जायसवाल, भृगुनाथ भगत, पारस जायसवाल, मनोज जायसवाल, अमित कुमार शरण, श्रीमती पूनम गुप्ता, लक्ष्मी भगत ने भी सम्बोधित किया.
इस समारोह मेंमनोज भगत, गौतम भगत, अरुण जायसवाल, सुभाष भगत, अजय भगत, नरेश भगत, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, रामेश्वर भगत, श्रीमती कंचन शरण, मनीषा भगत, मनोरमा जायसवाल, कावेरी आनंद, सुनयना देवी व अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: सोमवार को फिर होगी भाजपा विधायकों की बैठक, बनेगी विशेष सत्र के लिए रणनीति




