
Washington : अमेरिका के तीन पूर्व राष्ट्रपतियों ने फैसला किया है कि वे कैमरे के सामने कोरोना वैक्सीन लगवायेंगे. खबर है कि ब्रिटेन में अगले कुछ दिनों में आम लोगों को वैक्सीन मिलने लगेगी. दिग्गज कंपनी फाइजर की वैक्सीन पर ब्रिटेन सरकार ने मुहर लगा दी है. बता दें कि फाइजर समेत कुछ कंपनियों ने हालांकि कोरोना वैक्सीन की सफलता के दावे कर दिये हैं, लेकिन दुनियाभर के कई देशों में लोगों के मन में कोरोना वैक्सीन को लेकर डर बना हुआ है
इसे भी पढ़ें : देश में कोविड-19 के 36,595 नये मामले…संक्रमितों की संख्या 95.71 लाख के पार…
बराक ओबामा को अमेरिकी डॉक्टर एंथनी फौसी पर पूरा भरोसा
इसी डर को दूर करने के लिए अमेरिका के तीन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन ने एक साथ इस वैक्सीन को लेने का फैसला किया है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उन्हें शीर्ष अमेरिकी डॉक्टर एंथनी फौसी पर पूरा भरोसा है. उन्होंने ही मुझे बताया है कि वैक्सीन सुरक्षित है. इसलिए, मैं इसकी डोज को लेने जा रहा हूं.
इसे भी पढ़ें :ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव : भाजपा ने चौंकाया, 88 सीटों पर आगे, टीआरएस 34 पर
मैं टीवी पर लाइव इस वैक्सीन को लगवा सकता हूं
उन्होंने कहा कि मैं टीवी पर लाइव इस वैक्सीन को लगवा सकता हूं, या इसकी रिकॉर्डिंग की जा सकती है।.इसी क्रम में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उन्होंने डॉ फौसी और व्हाइट हाउस की टीम से बात की है. बताया गया है कि लोगों के मन से शंका दूर करने के लिए बुश भी लाइन में लगकर खुशी से कैमरे पर वैक्सीन लगवाएयेगे.
पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की प्रवक्ता ने भी कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारियों की प्राथमिकता के आधार पर पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन निश्चित रूप से कोरोना वैक्सीन लेंगे.
इसे भी पढ़ें : तुर्की के राष्ट्रपति की कश्मीर में सीरियाई आतंकियों को घुसाने की योजना, ग्रीस के पत्रकार का दावा
कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर डर
रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एक सर्वे में अमेरिकियों के मन में कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर काफी डर देखा गया है. दुनियाभर के कई देशों में लोग कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाने से डर रहे हैं.




