Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर के गोलमुरी में चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

Jamshedpur : गोलमुरी मेन गोलचक्कर चौक के पास के पास उस समय देखते ही देखते अफरातफरी मच गई जब एक चलती कार के इंजन में एकाएक आग लग गई. इससे पहले की आग की लपटें तेज होती कार के चालक ने बोनट से धुंआ उठता देख कार रोक दिया, जबकि कार में सवार लोग वाहन से उतर गए. तब तक मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. शुक्र इस बात की थी कि कार जहां रोकी गई वहीं पास में पेट्रोल पंप था.

आनन-फानन में पेट्रोल पंप से अग्निरोधक यंत्र लाया गया, वहीं मौके पर मौजूद वाहन धोनेवाले पाइप से कार के इंजन में पानी मारा गया. उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.

इसे भी पढ़ेंःजज उत्तम आनंद मौत मामला: सीबीआई ने हाईकोर्ट को बताया-ऑटो की टक्कर से हुई मौत, फिलहाल षड्यंत्र या साजिश की जानकारी नहीं

तब जाकर वाहन चालक और उस पर सवार लोगों ने राहत की सांस ली. घटना के वक्त मारुति 800 कार एग्रिको से साकची की ओर जा रही थी.

यहां बता दें कि बीते दिनों ही बर्मामाइंस-साकची रोड पर भी इस तरह की घटना घटी थी. कुछ ही दिनों में शहर में इस तरह की दो घटनाओं से लोग हैरत मे हैं.

इसे भी पढ़ेंःBIG NEWS : Tata Motors की दरियादिली, ओलंपिक में ब्रोंज मेडल से चूकीं झारखंड की निक्की प्रधान, सलिमा टेटे सहित 24 को दी Altroz कार

Related Articles

Back to top button