
Tanzania : पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया से बेहद हृदय विदारक खबर आयी है. जानकारी के अनुसार एक तेल टैंकर के पलट जाने के बाद हुए ब्लास्ट में 62 लोगों की मौत हो गयी. साथ ही 70 लोग झुलस गये. घटना तंजानिया की आर्थिक राजधानी दार-ए-सलाम के पश्चिम में स्थित मोरोगोरो शहर के पास घटी. बताया गया है कि टैंकर पलटने के बाद रिस रहे तेल को जमा करने वहां लोग पहुंच गये. खबरों के अनुसार वहां मौजूद लोगों में से एक आदमी सिगरेट पी रहा था. उसकी चिनगारी रिस रहे तेल पर जा गिरी, जिसके बाद जबर्दस्त विस्फोट हुआ.
रिस रहे तेल लेने के लिए लोग टैंकर की और दौड़ पड़े
पुलिस के अनुसार तेल टैंकर के पलटने के बाद लोग रिस रहे तेल लेने के लिए टैंकर की और दौड़ पड़े. इस बीच किसी की सिगरेट की वजह से उसमें विस्फोट हो गया. घटना बाद क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख विल्ब्रोड माटाफुंगवा ने संवाददाताओं से कहा, यह एक भीषण धमाका था, जिसमें अब तक 57 लोगों की मौत हो गयी. चमश्दीदों ने बताया कि धमाके के कारण कई बाइकें, टैक्सियां और पेड़ खाक हो गये. माटाफुंगवा ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर टैक्सी चालक और स्थानीय निवासी हैं, जो टैंकर के पलटने के बाद उसमें से रिस रहे तेल लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये थे.




