DhanbadJharkhand

धनबाद: पंचायत चुनाव को लेकर उपायुक्त ने की मास्टर ट्रेनरों के साथ बैठक

Dhanbad: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने शनिवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के साथ बैठक कर प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक में मतदान से एक दिन पहले, मतदान के दिन, मतदान संपन्न होने के बाद, बैलट बॉक्स, पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कर्मी का दायित्व, मतपत्रों को मोड़ना, मतदान केंद्रों में कौन-कौन प्रवेश कर सकते हैं, पीठासीन पदाधिकारी की डायरी, स्टेट्यूटरी व नन-स्टेट्यूटरी पैकेट सहित अन्य विषयों पर बिंदुवार निर्देश दिए.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों के जिलास्तरीय प्रशिक्षण के लिए बनाए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल को देखा. प्रत्येक स्लाइड की बारीकियों से अवगत हुए एवं आवश्यकतानुसार निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें:बिग बाजार अब रिलायंस का नहीं होगा, आरआइएल और फ्यूचर ग्रुप के बीच हुई डील रद्द

उन्होंने कहा कि मतदान के सभी आवश्यक तथ्यों से जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सभी मतदान कर्मियों को अवगत कराएं. आवश्यक प्रपत्र को भरने के तरीके बताएं. मतपेटी के संचालन के विविध तथ्यों से अवगत कराएं. समय समय पर दिए जा रहे जिलास्तरीय निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें.

बैठक में उपायुक्त श्री संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी अजित कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडेय, मास्टर ट्रेनर संजय कुमार, दिलीप कुमार कर्ण, राज कुमार वर्मा, कुमार वंदन सहित 16 मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:लालू प्रसाद यादव को हाजीपुर कोर्ट से मिली बेल, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और जातीय टिप्पणी करने पर दर्ज हुआ था केस

Related Articles

Back to top button