DhanbadJharkhand

धनबाद : जैक के द्वारा जारी रिजल्ट के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन, किया गया पुतला दहन

Dhanbad : मंगलवार को एसएसएलएनटी कॉलेज के सामने छात्राओं ने प्रदर्शन किया. इंटर की परीक्षा में फेल किए गए छात्रों को न्याय दिलाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया. आपको बता दें कि पूरे राज्य परीक्षा परिनाम को लेकर छात्रों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. ये वैसे छात्र हैं जिन्हें परिक्षा परिनामों में फेल कर दिया गया. छात्रों का आरोप है कि जो परीक्षा हुआ ही नहीं तो पास और फेल का फैसला कैसे ले लिया गया.

इसे भी पढ़ें :CBSE 10 वीं बोर्ड में झारखंड से 69947 स्टूडेंट्स ने पायी सफलता, 99.81 फीसदी रहा रिजल्ट

आंदोलनरत छात्राओं ने कहा कि झारखंड सरकार के मनमानी रवैया से वह त्रस्त हैं. जल्द ही झारखंड सरकार छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद नहीं की तो वह उग्र आंदोलन किया जायेगा.

शहर के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के सामने धरने पर बैठे छात्राओं ने जैक अधिकारियों का पुतला भी दहन किया.

इसे भी पढ़ें :10 खिलाड़ियों को मिला सीधी नियुक्ति का पत्र, सीएम ने कहा- कलेक्टर से मुश्किल है खिलाड़ी बनने का सफर

Related Articles

Back to top button