
Dhanbad : संविधान दिवस के मौके पर सूबे की पहली कोल लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश बंसत कुमार गोस्वामी ने मंगलवार को फीता काटकर एवंम दीप प्रज्वलित कर किया.
इस कोल लोक अदालत में कोल इंडिया, बीसीसीएल के मजदूरों की पेंशन, ग्रेच्युटी, नियोजन सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े एक हजार से ज्यादा मामलों का निबटारा करने का लक्ष्य रखा गया है.
इसे भी पढ़ें : जिस परीक्षा को पांच साल में पूरा नहीं करा सका जेपीएससी, उसे अब सिर्फ चार महीने में कराने का दावा
परेशान लोगों को मिलेगी राहत
मौके पर मौजूद बीसीसीएल एवं अन्य कोल कंपनियों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी ने कहा कि पहली दफा यह मौका आया है जब माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर कोयला के लिए एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है.
इसमें उन तमाम लोगों को राहत मिलेगी जो लंबे अरसे से पेंशन ग्रेच्युटी नियोजन संबंधित मामलों को लेकर अदालतों का चक्कर लगाते- लगाते परेशान हो चुके थे.
इसे भी पढ़ें : कोल्हान में 3 हजार से अधिक इंडस्ट्रीज होने के बावजूद पांच साल से 8 लाख रजिस्टर्ड युवा बेरोजगार
संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा
वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के मौके पर कोल लोक अदालत का आयोजन होना संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा को दर्शाता है.
उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा हो सके. जो मामले रह जाएंगे उसे प्रयास किया जायेगा कि अगले लोक अदालत में उसका निस्तारण कर दिया जाये.
इसे भी पढ़ें : धनबाद: बार-बार रिपोर्ट तैयार करवाती है सरकार, फिर भी नहीं रुक रहा अवैध कोयले का कारोबार




