DhanbadJharkhand

धनबाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा होगी चाकचौबंद, बगैर जांच नहीं होगी एंट्री

Dhanbad : धनबाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा चाकचौबंद होगी. बगैर जांच के कोई भी कोर्ट परिसर के अंदर नहीं घुस सकेगा. उक्त बातें बुधवार को धनबाद एसएसपी किशोर कौशल ने कही.

कोर्ट की सुरक्षा मानकों का निरीक्षण

धनबाद कोर्ट परिसर में कोई भी अपराधी अपनी मंशा में कामयाब न हो सके और परिसर पूरी तरह से सुरक्षित हो इसको लेकर धनबाद एसएसपी ने दल-बल के साथ बुधवार को सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़ेंःदो जुलाई तक भरना है इंजीनियरिंग-मेडिकल का फॉर्म, मगर स्थानीयता प्रमाणपत्र बनाने में ही लग रहे 15 दिन

और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कोर्ट परिसर में जहां-तहां पार्क की गई वाहनों को देखकर एससपी ने नाराजगी भी जताई.

ba

कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

निरीक्षण के बाद  उन्होंने कहा कि अब कोर्ट परिसक की सुरक्षा को और भी सख्त किया जाएगा. इस व्यवस्था के तहत किसी भी प्रवेश द्वार से कोई भी व्यक्ति बगैर सुरक्षा जांच के प्रवेश नहीं कर सकेगा. यहां-वहां वाहनों की पार्किंग न हो इसके लिए पार्किंग के विकल्पों पर काम हो रहा है.

इसे भी पढ़ेंःहजारीबाग: चार सालों से धूल फांक रहा 8.50 करोड़ की लागत से बना बोंगागांव आइटीआइ का भवन

इसके अलावे वैसे प्वाइंट जहां से लोग बिना जांच के परिसर में प्रवेश कर सकते हैं वहां जवानों की तैनाती की जाएगी. गौरतलब है कि कई बार वीवीआइपी कैदियों, हार्डकोर नक्सलियों एवं बड़े अपराधियों की पेशी के वक्त पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सुरक्षा को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है. पार्किंग की व्यवस्था हो जाने से पुलिस को कोर्ट की सुरक्षा में भी काफी सहूलियत होगी.

Related Articles

Back to top button