
Dhanbad : धनबाद में शुक्रवार को एक ऐसी तस्वीर दिखी, जिसमें सियासी शोर के आगे एक महिला की आवाज को दबा दिया गया. शहर के रणधीर वर्मा चौक पर काफी देर तक महिला रुंधे गले से अपनी बात कहती रही, दूसरी तरफ से लेडी कॉन्स्टेबल्स उस महिला को सड़क पर घसीटती रहीं. आखिर में कांग्रेस नेता भी मीडिया के सामने जवाब में कहते हैं कि आप जो कैमरा ऑन करते हैं ना उसी में आने के लिए बहुत कोई बहुत काम करता है.
दरअसल, ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन चल रहा है. जिला मुख्यालय में पार्टी के नेता धरना दे रहे हैं. लेकिन धनबाद में इस सियासी शोर में एक महिला के हक की आवाज दब गयी. धनबाद में कांग्रेस नेताओं ने 2 महीने से धरना दे रही महिला का पोस्टर फाड़ दिया. जिसके बाद धरना दे रही महिलाओं ने जमकर बवाल काटा. महिला और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद को लेकर धरना स्थल पर कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला.
बैनर फाड़ने के बाद महिला ज्योति कांग्रेस नेताओं को दुहाई देने लगी. ज्योति अपने बैनर को धरनास्थल पर लगाने की जिद्द पर अड़ गई. लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने नेताओं की सुरक्षा के लिए महिला को कांग्रेस के धरनास्थल से हटाने में जुट गए.
इसे भी पढ़ें:बगैर मीटर के बिजली जलानेवाले उपभोक्ताओं को निगम की चेतावनी, जल्द लगायें निशुल्क मीटर
नाराज महिला सड़क पर बैठ गयी. पुलिस ने सड़क से उठाने के दौरान पुलिस ने महिला को धक्का दिया. पुलिस के धक्के से महिला सड़क पर गिरी और बेहोश हो गयी.
अचानक सिर के बल गिर गिरने से, सिर में चोट आने के कारण ज्योति सड़क पर ही बेहोश हो गई. फिर पुलिस उसे जैसे तैसे टांगते घसीटते धरनास्थल ले गए. इसके बाद में उसे बेहोशी की हालत में एंबुलेंस के जरिए SNMMCH अस्पताल भेजा गया.
इसे भी पढ़ें:खुद की अनुशंसित योजनाओं को पूरा नहीं करा पा रहे विधायक
इसको लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि हवा से उसका बैनर फट गया होगा, इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया वालों से ये भी कह डाला कि आप जो कैमरा ऑन करते हैं ना उसी में आने के लिए बहुत कोई बहुत काम करता है.
मालूम हो कि धरनास्थल पर पिछले 2 महीने से ज्योति नाम की महिला न्याय की गुहार को लेकर धरना दे रही थी. पार्टी नेताओं ने धरनास्थल पर महिला के लगे बैनर को फाड़ डाला.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में स्कूलों का नाम बदलने के मामले पर सरकार एक्शन मोड में, होगी कार्रवाई




