DhanbadJharkhandJharkhand Vidhansabha Election

#Dhanbad : कांग्रेसियों का आपसी विवाद सतह पर, दूसरे गुट ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा- मन्नान ही होंगे उम्मीदवार

Dhanbad : विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से पहले धनबाद कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है. धनबाद से कांग्रेस के विधायक रहे मन्नान मलिक को एक गुट टिकट नहीं मिलने के पक्ष में है तो दूसरा गुट मन्नान मल्लिक के पक्ष में खड़ा है.

शनिवार को दूसरे गुट ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मन्नान मल्लिक के विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर दी जायेगी.

इस प्रेस कांफ्रेंस में बाबू अंसारी भी शामिल थे. बाबू अंसारी शुक्रवार को वासेपुर में मन्नान मल्लिक के विरोध में हुई प्रेस कांफ्रेंस में भी उपस्थित थे. इस संबंध में उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह पीसी मन्नान के विरोध में है.

इसे भी पढ़ें : #Dhanbad MP खुलकर कर रहे चंदनकियारी से अमर बाउरी को उतारने की वकालत, AJSU की वजह से है पेच

विरोधियों ने कहा था – उम्रदराज हो गये हैं मन्नान

बता दें कि शुक्रवार को धनबाद के वासेपुर में कांग्रेस नेता शमशेर आलम,  राशिद रजा अंसारी,  बाबू अंसारी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें कहा गया था कि मन्नान मलिक कई वर्षों से चुनाव लड़ रहे हैं.

उन्होंने 2009 में ही कहा था कि 2014 से टिकट नही लेंगे. लेकिन वे इस बार भी टिकट लेने की जुगत में हैं. उन्होंने कहा था कि मन्नान मल्लिक उम्रदराज हो चुके हैं. लगभग 80 साल उनकी उम्र हो गयी है. इसलिए उन्हें अब चुनाव नहीं लड़ना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : #EconomicSlowdown: अगले 5 महीनों में टाटा मोटर्स 30 दिन और टाटा कमिंस 15 दिन का लेगी ब्लॉक क्लोजर

मन्नान के बेटे पर लगाया था ब्लैकमेलिंग का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह भी कहा गया था मन्नान मल्लिक के बेटे हुब्बान मल्लिक कांग्रेस को ब्लैकमेल कर रहे हैं.

उन्होंने कहा- हुब्बान, असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वे कह रहे हैं कि अगर उनके पिता को धनबाद से कांग्रेस का टिकट नहीं दिया गया तो वे झारखंड की सभी सीटों से अपना उम्मीदवार खड़े कर देंगे.

शनिवार को हुई कांफ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह और मनोज सिंह ने कहा कि मन्नान मलिक किसी एक कौम के नेता नहीं हैं, वे सबके नेता हैं. उनके खिलाफ बयानबाजी गलत है. टिकट किसी को मिले ये अलग बात है लेकिन हमारे वरिष्ठ नेता पर बयानबाजी नहीं करना चाहिए. हम आलाकमान से इसकी शिकायत करेंगे.

इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी क्यों न बनें चुनावी मुद्दा: पहले चरण के चुनाव वाले छह जिलों में हैं 39300 रजिस्टर्ड बेरोजगार

Related Articles

Back to top button