Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद: दो गुटों के बीच झड़प, एक की मौत कई घायल

Dhanbad: केंदुआडीह थाना क्षेत्र के चार नंबर वासुदेवपुर खटाल के पास सोमवार देर रात दो गुटों में बीच झडप हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ. जिसमें दोनों गुटों से तकरीबन आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये.

दोनों पक्षों से गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मजहर अली उर्फ रिंकू की मौत हो गयी. वहीं दूसरे गुट के रंजीत यादव का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें- #Railway: सप्ताह में 2 दिन यात्रियों को मिलेगी रांची से नयी दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट सेवा

क्या है मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर खटाल के पास कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेचते थे. जिस कारण वहां भीड़ लग रही थी. बताया जा रहा है कि एक गुट के लोगों ने अवैध शराब बिक्री बंद करने के लिए कहा तो विवाद हो गया और लोग आपस में भिड़ गये.

जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों का कहना था कि खटालवालों से पुरानी रंजिश के कारण घटना हुई. हालांकि विवाद किस वजह से हुआ इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

इसे भी पढ़ें- टीचर्स का ऑनलाइन फ्रेंडली न होना और ऑफलाइन क्लासेस की उम्मीद बना रही ऑनलाइन पढ़ाई से दूरी

पुलिस ने हालत को किया नियंत्रित

दो गुटों के बीच झड़प की घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गयी. लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया.

पुलिस के पहुंचने के काफी देर बाद मामला नियंत्रित हो पाया. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown: झरिया के लॉज में फंसे हैं तीन कश्मीरी सेब व्यापारी, ऑनलाइन आवेदन किया, अब तक नहीं मिली है मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button