DhanbadJharkhand

धनबाद : बेवजह सड़कों पर तफरी कर रहे लोगों पर प्रशासन का डंडा, मिल रहा है उठक-बैठक का दंड, देखें वीडियो  

Dhanbad : जिले के  कुमारधुबी पुलिस द्वारा लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर कुमारधुबी मोड़ पर रविवार को चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया और दर्जनों वाहन चालकों को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया. वहीं बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को उठक-बैठक कराकर सामाजिक दंड देकर छोड़ दिया गया.

इसे भी पढ़ें – लोगों के हंगामे के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन- रातू रोड कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जायेगा कोरोना मरीज का शव

पूरी तरह लॉकडाउन का पालन करें लोग

अभियान में लगे सर्किल इंस्पेक्टर दिलीप दास ने बताया कि पुलिस बार-बार लोगों से अपील कर रही है कि सभी अपने-अपने घरों मे ही रहें. बेवजह बाहर निकलकर ना घूमें. जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें. लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग मान नहीं रहे हैं. ऐसे लोगों को सामाजिक दंड देकर छोड़ दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – #LockDownEffect : सालाना वेतन वृद्धि रुकने व नौकरी जाने के डर से कर्मचारियों में बढ़ी टेंशन

बेवजह घरों से निकलेंगे तो की जायेगी कानूनी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि लोग इस महामारी को समझें और घर से नहीं निकलें. अगर बेवजह लोग घर से निकलेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि धनबाद के पड़ोसी जिला बोकारो और आसनसोल में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.

पड़ोसी जिलों से संक्रमण का मामला धनबाद न पहुंचे, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है और लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है.  जिला प्रशासन की ओर से भी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें – चिंताजनकः विश्व बैंक का अनुमान, चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर सिर्फ 1.5-2.8 प्रतिशत रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button