GiridihJharkhand

गिरिडीह :  कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने वाले चिकित्सक और रिश्तेदार सहित नौ को क्वांटेराइन किया गया

Giridih :  धनवार प्रखंड जहानाडीह गांव में गिरिडीह का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद रविवार को डीसी राहुल सिन्हा और एसपी सुरेन्द्र झा के साथ सिविल सर्जन डा. अवद्येश सिन्हा समेत लैब टेक्नीशियन की टीम जहानाडीह गांव पहुंची. जहां लैब टेक्नीशियनों ने डीसी के निर्देश पर गांव के 145 घरों का सर्वे किया.

जिसमें 82 घरों का सर्वे कर इनके परिवार के एक-एक सदस्यों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया. वहीं गांव के हर एक ग्रामीणें के घर के अलावे सार्वजनिक स्थलों को सैनेटाईज भी किया जा रहा है. जिसे संक्रमण के खतरे को खत्म किया जा सके.

अधिकारियों की टीम इस दौरान सारा दिन गांव में बिताया. यही नहीं जहानाडीह गांव के साथ इसे जुड़े करीब दर्जन भर गांव में कर्फ्यू लगाकर हर एक गांव को सील करते हुए धारा 144 लगाया गया है.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद : धैया में पानी के लिए आपाधापी, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं रखा गया ख्याल

होटल की सुरक्षा बढ़ायी गयी

जहानाडीह गांव का जो युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया, उस युवक के संक्रमण में आने वाले करीब नौ लोगों को क्वांटेराइन में रख दिया गया. युवक के बहनोई समेत परिवार के अन्य सदस्यों को शहर के भंडारीडीह स्थित होटल मीर में क्वांटेराइन के लिए रखा गया है. जबकि शहर के इस होटल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

वैसे युवक के संपर्क में आने वाले जिन नौ लोगों को होटल मीर में क्वांटेराइन के लिए रखा गया है, उसमें धनवार इलाके का एक चिकित्सक भी शामिल है. प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो मुंबई से लौटने के बाद इस युवक का इलाज पहले इलाके के इस चिकित्सक ने भी किया था.

चिकित्सक ने कुछ दवाई भी युवक को लिखी थी. इसके बाद युवक कोडरमा के मरकच्चो स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक के यहां गया था. जहां से उसे मरकच्चो स्थित स्वास्थ केन्द्र और उसके बाद सदर अस्पताल भेजा गया था.

इसे भी पढ़ेंः इस नाजुक वक्त में कोरोना पर भविष्यवाणी किसी के बस का नहीं

जमातियों सहित 55 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी

इस बीच सिविल सर्जन डा. सिन्हा ने बताया कि जमातियों सहित  55 संदेहास्पद लोगों के सैंपल 10 अप्रेल को रांची भेजा गया था. इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव है. वहीं 11 अप्रेल को 11 अन्य लोगों के सैंपल भेजे गए. इनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है.

इस बीच रविवार को एक चर्चा खूब रही कि शहर के बरगंडा का एक युवक सिंगापुर से कुछ दिनों पहले गिरिडीह लौटा. जानकारी लेने पर सिविल सर्जन ने बताया कि बरगंडा के युवक का ब्लड सैंपल लिया गया था. जिसकी रिपोर्ट निगेटिव है.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown के बाद लंबित मानदेय भुगतान को लेकर पारा शिक्षक करेंगे आंदोलन: मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button