Giridih

गिरिडीह के डुमरी में सड़क निर्माण योजना का शिक्षा मंत्री ने किया शिलान्यास

Giridih: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रविवार को गिरिडीह के डुमरी में खाखीखुर्द में डुमरी बेरमो वाया नगलो, नवातांड समेत इससे जुड़े अन्य इलाको में आरईओ के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनने वाले सड़क योजना की आधारशिला रखी. इस दौरान मंत्री ने योजनास्थल में नारियल फोड़ का योजना का शिलान्यास किया. इस मौके पर मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि हेमंत सरकार की नियोजन नीति को गलत नही कहा जा सकता. राज्य के मूलवासियों को उसका अधिकार मिलना चाहिए लेकिन जब हाईकोर्ट ने नीति को निरस्त किया है तो फिर इसे लेकर अधिक कहना उचित नही. राज्य में किसी की भी सरकार बनी हो, लेकिन किसी की सरकार ने ये जानना भी उचित नही समझा की पूरे राज्य में कितना स्कूल है और पढ़ाई के हालात कैसे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में पैंतीस हजार स्कूल हैं और टीचर उसके मुकाबले कुछ भी नही. और जब वो साठ हजार टीचर की बहाली निकाले तो वित विभाग ने पचास हजार की बहाली का ही आदेश दिया. अब ऐसे में हालात कैसे अच्छे होंगे. मंत्री ने सड़क निर्माण योजना में भी हो रहे राजनीति को लेकर भी नाराजगी जताई. इस मौके पर जेएमएम नेता राजकुमार महतो, अजीत कुमार, चांदी महतो, रेहाना खातून समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, 31 जनवरी तक सभी बूथों में बनाए जाएंगे पन्ना प्रमुख

अंसारी एकता संगठन ने मनाया शहादत दिवस

बगोदर बस पड़ाव में रविवार को राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन ने शहीद स्वतंत्रता सेनानी शेख भिखारी और टिकेट उमराव सिंह का शहादत दिवस मनाया. इस दौरान शहादत दिवस में सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, एकता अंसारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सचिव मुमताज अंसारी, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज अख्तर समेत कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान सदर विधायक सोनू ने कहा की दोनो ही सेनानियो ने देश के लिए वतन पर जान न्योछावर किया. और अब राज्य के अधिकार के लिए लड़ने वाले इन सेनानियो के बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे. पूर्व विधायक निजामुद्दीन ने कहा की देश की आजादी में उलमा ए करम ने भी खून बहाए थे. ये कैसे कोई भूल सकता है. किसी सूरत में उलमा ए कारम के त्याग और बलिदान को भुलाया नही जा सकता. इधर शहादत दिवस को कई नेताओं ने संबोधित किया. जबकि शहादत दिवस कार्यक्रम में एकता संगठन के कई सदस्य शामिल हुए. जिसमे सलीम अख्तर, महजर अंसारी, कुंजलाल साहू, जलील अंसारी, हसमत अंसारी, मंसूर अंसारी, अनवर अंसारी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.

बेंगाबाद में साउंड एसोसिएशन का सम्मेलन संपन्न

जिला साउंड एसोसिएशन का सम्मलेन रविवार को बेंगाबाद में हुआ. इस दौरान सम्मेलन में साउंड एसोसिएशन को लेकर प्रशासन और सामाजिक स्तर पर हो रहे परेशानियों को लेकर चर्चा की गयी. एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा की अब हालात बेहद जटिल हो चुके है. समाज में साउंड ऑपरेटर को समस्या उठाना पड़ रहा है. तो जिला प्रशासन द्वारा भी काफी दबाव देकर हर आयोजन में बुकिंग कराया जाता है. इस दौरान सम्मेलन में प्रखंड कमिटी का नए सिरे से विस्तार हुआ. जिसमे मुस्ताक आलम को प्रखंड की कमान तीन सालो तक सौंपा गया. सम्मेलन में कहा गया की अब हर पंचायत से 11 अधिकारी और सदस्य को शामिल किया जाएगा. सम्मेलन में अजय रवानी, संजय सिंह, बिनोद दास, इरफान अंसारी, परमजीत सिंह समेत कई शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button