
Ranchi: पिछले 14 दिनों से बेपटरी हुई वकीलों के कार्य करने की व्यवस्था मंगलवार से पटरी पर लौट आएगी. खुद को कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से न्यायिक कार्यों से दूर रखने वाले अधिवक्ता एक बार फिर कोरोना के इस गहन संकट के बीच न्यायिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. अपने पक्षकारों के लिए कोर्ट में बहस और जिरह करते हुए दिखेंगे.
इसे भी पढ़ें- गिरिडीह जिला बन सकता है राज्य का पहला सोलर सिटी, 150 करोड़ होंगे खर्च
महफूज रखते हुए दोबारा कार्यों में शामिल होंगे वकील
रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू अग्रवाल ने रांची के सभी अधिवक्ताओं से खुद को महफूज रखते हुए न्यायिक कार्यों में दोबारा शामिल होने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अधिवक्ता यह कोशिश करें की उन्हें अदालत परिसर में शारीरिक रूप से ना जाना पड़े.
झारखंड हाइकोर्ट के द्वारा दिये गये गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्यों का निष्पादन करें. कोई भी सिविल कोर्ट परिसर में बेवजह भीड़ ना लगाएं.
इसे भी पढ़ें- तो क्या मोदी सरकार में सबसे विश्वसनीय इंश्योरेंस कंपनी LIC भी खतरे में आ गयी है!
कोरोना की वजह से नहीं कर रहे थे काम
झारखंड स्टेट बार कॉउंसिल के मीडिया कन्वीनर संजय विद्रोही का कहना है कि कोविड-19 से राज्य के कई अधिवक्ता भी संक्रमित हुए हैं और उनके संक्रमित होने के बाद ना तो स्टेट बार काउंसिल और ना ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया उतनी मदद कर पाई है.
जितनी उम्मीद अधिवक्ताओं ने की थी, उतनी मदद उन्हें नहीं मिल पायी है. ऐसे में अधिवक्ता न्यायिक कार्य करें या न्यायिक कार्य से दूर रहें इसका निर्णय वह अपनी मर्जी से ले सकते हैं. या फिर संबंधित जिला के जिला बार एसोसिएशन के द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में अधिवक्ता कार्य कर सकते हैं.
ज्ञात हो कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल और राज्य के विभिन्न जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यायिक कार्यों से कुछ दिनों तक दूर रखने का फैसला लिया था. अब उस निर्णय की अवधि समाप्त हो चली है.
इसे भी पढ़ें- देश में लगातार 5वें दिन 50 हजार से अधिक नये Corona केस, 18 लाख के पार आंकड़ा





Thanks so much for the blog post.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
Thanks so much for the blog post.
Thank you ever so for you article post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.
Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.