Ranchi

सीआरपीएफ डीजी ने झारखंड डीजीपी से की मुलाकात

Ranchi: सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह ने पुलिस मुख्यालय में झारखण्ड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने झारखण्ड में नक्सल विरोधी अभियानों को तेज करने और नक्सल विरोधी रणनीतियों को परिष्कृत करने एवं हाल के दिनों में प्राप्त सफलताओं पर व्यापक रूप से चर्चा की तथा दोनों ने एक दूसरे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, सी०आर०पी०एफ०, झारखण्ड, अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एसटीएफ, झारखण्ड जगुआर तथा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button