JharkhandMain SliderRanchi

राज्य के नये मुख्य सचिव होंगे देवेंद्र कुमार तिवारी ! सुखदेव सिंह के नाम पर भी चर्चा

Ravi Bharti
Ranchi: राज्य के नये मुख्य सचिव के नाम पर लगभग सहमति बन गई है. इसमें सबसे आगे 1986 बैच के आईएएस देवेंद्र कुमार तिवारी का नाम चल रहा है. मुख्यमंत्री के चीन दौरे से वापस लौटते ही इस पर मुहर लग जायेगी. वहीं सीएस रैंक में प्रोन्नति के लिये एक सप्ताह के अंदर ही बैठक होने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःमालेगांव ब्लास्ट केसः SC ने खारिज की कर्नल पुरोहित की SIT जांच की मांग

सूत्रों के अनुसार, इस बार सरकार लॉन्ग टर्म के लिए सीएस बनाना चाहती है. क्योंकि वर्तमान मुख्य सचिव का कार्यकाल सिर्फ सात महीने का ही रहा. 28 फरवरी 2019 को ही पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा का कार्यकाल समाप्त हुआ था. इसके बाद सुधीर त्रिपाठी को सीएस बनाया गया. सत्ता के गलियारों में योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के नाम की भी चर्चा है.

क्यों नहीं सीएस के लिए दूसरे नाम पर नहीं हुई चर्चा

सीएस रैंक के लिए डीके तिवारी और सुखदेव सिंह के अलावा दूसरे नाम पर चर्चा नहीं हुई. इसकी वजह यह है कि सीएस रैंक के अफसर केके खंडेलवाल के वीआरएस को मंजूरी मिल गई है. सीएस रैंक के दूसरे अफसर अरूण कुमार सिंह जांच के दायरे में है. एल खियांग्यते निर्वाचन का काम देख रहे हैं. इंदू शेखर चतुर्वेदी मेंबर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के पद पर हैं. सूत्रों के अनुसार, डीके तिवारी सीएस के लिए फिट बैठ रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःखदान लीजधारकों के पास 2040 करोड़ बकाया, 62 कोल ब्लॉक में 40 को खनन का लाइसेंस ही नहीं, सालाना 1120 करोड़ का नुकसान

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात अफसर झारखंड नहीं आना चाहते. इसकी भी वजह है. पूर्व में सरकार ने अमित खरे को सीएस बनाने का दिलासा दिया था. लेकिन ऐन मौके पर सुधीर त्रिपाठी को सीएस बना दिया गया. अमित खरे केंद्र में केंद्रीय सचिव सूचना प्रसारण मंत्रालय में हैं.

बीके त्रिपाठी जांच के दायरे में हैं. उदय प्रताप सिंह भी इसी माह सेवानिवृत होंगे. राजीव कुमार का कार्यकाल 28-02-2020 तक है. लेकिन वे केंद्रीय वित्त सेवा में सचिव पद पर तैनात हैं. एनएन सिन्हा एनएचआइडीसीएल में एमडी हैं. लगभग एक साल पहले प्रतिनियुक्ति में गये हैं. अलका तिवारी भी केंद्रीय खाद एवं रसायन मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं.

जानें कैसे प्रभार में चल रहा सरकारी तंत्र

सीएस रैंक के अफसर कब होंगे सेवानिवृत

सुधीर त्रिपाठी- 30-9-2018
डीके तिवारी- 31-3-2020
सुखदेव सिंह- 31-3-2024
इंदू शेखर चतुर्वेदी- 31-10-2022
अरूण कुमार सिंह- 31-12-2023
केके खंडेलवाल- 31-7-2022(दिसंबर में वीआरएस लेंगे)
एल खियांग्यते- 31-10-2024

इसे भी पढ़ें – धनबाद : टोटल फेल्योर एसएसपी चोथे पर मेहरबानी…क्या वजह हो सकती है

केंद्रीय प्रतिनियुक्त में तैनात सीएस रैंक के अफसर कब होंगे सेवानिवृत

राजीव गौबा- 31-8-2019
बीके त्रिपाठी- 31-08-2019
उदय प्रताप सिंह- 30-9-2018
राजीव कुमार- 28-2-2020
अमित खरे- 30-9-2021
एनएन सिन्हा- 31-7-2024
अलका तिवारी-30-9-2025

Related Articles

Back to top button