JharkhandKoderma

झारखंड में विकास का काम ठप, अपराधी हुए हावी : मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा में मीडियाकर्मियों से की बातचीत

Koderma : झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में विकास का काम पूरी तरह से ठप है. अपराधी हावी हो चुके हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बार-बार कोरोना का रोना रो रहे हैं. राज्य में चोरी, अपहरण, महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटना बढ़ गयी है. आज दिन दहाड़े धमकी देकर लोगों से पैसा मांगा जा रहा है. इन बातों की शिकायत करने पर एसपी कहते हैं कि ले-देकर मामला को निपटा लीजिए.

इसे भी पढ़ें- सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम से जुड़ी एलोकेसी धाम की जमीन मामले में हाइकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

मरांडी ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा की सरकार में लग रहा था कि राज्य में नक्सली समाप्त हो चुके हैं, परंतु हेमंत सरकार के आते ही पुनः नक्सलियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. विगत दिनों सारंडा के जंगल मे गोली चलाई गई. आज प्रदेश में कहीं भी महिला सुरक्षित नहीं है. एक वर्ष में 1700 से अधिक महिला उत्पीड़न की घटना घट चुकी है. सबसे अधिक घटना की शिकार आदिवासी और दलित महिला ही हुई हैं.

ओरमांझी की घटना का उद्भेदन भाजपा के दबाब के कारण हो सका. कर्मचारी सिर्फ पैसे की उगाही में लगे हुए हैं. अब भाजपा जन दवाब के लिए आंदोलन करेगी. वह खुद इस निमित क्षेत्र का दौरा करेंगे. एक सवाल के जबाब में श्री मरांडी ने कहा कि विधायक नक्सली से मिलते हैं, उसके साक्ष्य भी हैं मेरे पास. वहीं उन्होंने किसान बिल को लेकर कहा कि अगर कुछ खामियां हैं तो सरकार उसके निराकरण के लिये तैयार हैं.

Related Articles

Back to top button