
Dhanbad : झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र मोहरीबांध में शुक्रवार को दोपहर के समय बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक गोल आकार में धरती फटी और अंदर से आग व गैस निकलने लगी. इसकी चपेट में दस वर्षीय बच्चा शशि कुमार आ गया. उसके दोनों पैर जमीन के एक फीट नीचे चले गये. वह अंदर ही घुसा चला जा रहा था. शशि के साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग दौड़े. शशि को खींच कर गोफ से बाहर निकाला. जान तो बच गयी, लेकिन दोनों पैर बुरी तरह झुलस गये.
शशि मोहरी बांध पुराना बिजली घर के पीछे रहता है. घटना के बाद बच्चे को एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. हालत गंभीर बताई जा रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में शशि बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ गोफ बना. उसमें शशि का पैर समा गया.
इसे भी पढ़ें:जल्द मिलेगी मनरेगा की अगली किस्त की राशि : आलमगीर आलम
रागिनी सिंह ने अस्पताल जाकर बच्चे का हाल जाना
घटना के बाद झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने मोहरी बांध हादसे की जानकारी ली. उन्होंने नर्सिंग होम जाकर बच्चे का हाल जाना और इलाज के लिए आर्थिक मदद की. रागिनी ने बीसीसीएल और जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को मदद करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:नक्सलियों से आठवीं बार मुठभेड़, इंसास राइफल और भारी मात्रा में गोलियां बरामद




